एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बारिश के बाद बाढ़ से हाहाकार, 20 जिलों में 2 लाख लोग प्रभावित

Assam Flood: असम में लगातार हो रही बारिश के कारण 20 जिलों की लगभग दो लाख आबादी प्रभावित हुई है. पहाड़ी क्षेत्र दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन ने रेल और सड़क लिंक के टूट गया है.

Assam Flood: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है. जिस कारण असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सोमवार को आए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पहाड़ी क्षेत्र दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन ने रेल और सड़क लिंक के टूट जाने से बाकी राज्य से उसका कनेक्शन टूट गया था.

आदिकारिक बयान बताया गया है कि असम के कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें हुई हैं, वहीं दीमा हसाओ में भूस्खलन के कारण तीन मौतें दर्ज की गई हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें होजई और कछार क्रमश: 78,157 और 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं.

बुलेटिन में बताया गया है कि 20 जिलों के 46 राजस्व मंडल के कुल 652 गांव अबतक बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले जा रहे लोगों को सात जिलों में बनाए गए करीब 55 राहत शिविर में रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 32,959 लोगों को आश्रय दिया गया है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में 12 राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं.

असम में बारिश के बाद आई बाढ़ के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपात सेवाएं स्थानीय लोगों के अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रहे हैं. बुलेटिन के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में कई जिलों में 16 स्थानों पर तटबंध टूट गए हैं. जिसके कारण कई इलाकों में सड़कें, पुल और घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

फिलहाल बाढ़ के कारण दीमा हसाओ में कम्युनिकेशन चैनल को बंद कर दिया गया है. बुलेटिन में बताया जा रहा है, "भूस्खलन के कारण, जिले के बाहर से संपर्क नहीं किया जा सकता है. हाफलोंग की ओर जाने वाली सभी सड़कें और रेलवे 15 मई से अवरुद्ध हैं." इसी बीच गुवाहाटी में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि पिछले दो दिनों से दीमा हसाओ में लुमडिंग-बदरपुर खंड पर भूस्खलन और पटरियों पर जलभराव के कारण फंसे दो ट्रेनों के लगभग 2,800 यात्रियों को निकालने का काम सोमवार को पूरा हो गया.

इसे भी पढ़ेंः
Gyanvapi Masjid: सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- कोर्ट का आदेश 1991 के कानून का उल्लंघन, एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता

Afghan Resistance Attack Taliban: पंजशीर में NRF और तालिबान बीच छिड़ी जंग, दोनों तरफ के हैं ये दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget