एक्सप्लोरर

1971 में इंडियन नेवी के 'किलर स्क्वाड्रन' ने कराची बंदरगाह को कर दिया था तबाह, पाकिस्तान को पहुंचाया 3 अरब डॉलर का नुकसान, जानें क्या था ऑपरेशन ट्राइडेंट?

1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना के ऑपरेशन ट्राइडेंट ने कराची बंदरगाह पर हमला कर पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान पहुंचाया था.

Indo-Pak War 1971 Operation Trident: पाकिस्तान ने 3 दिसंबर 1971 को भारत के नौ हवाई अड्डों पर हमला कर दिया था. इसके बाद युद्ध की शुरुआत हो गई थी. हालांकि यह युद्ध पहले से तय था. भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल सैम मानेकशॉ ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पहले ही एक पर्ची देकर 4 दिसंबर की तारीख लिख दी थी,  जिसमें लिखा हुआ था कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा.

भारत की तीनों सेनाएं पहले से तैयार थीं, लेकिन भारतीय नौसेना ने जो भूमिका निभाई, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. 4 दिसंबर को शुरू हुआ ऑपरेशन ट्राइडेंट, भारतीय नौसेना का वह समुद्री अभियान था, जिसने पाकिस्तान की समुद्री ताकत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

कराची बंदरगाह को निशाना बनाने की तैयारी
कराची बंदरगाह को निशाना बनाने के लिए  25वीं मिसाइल बोट स्क्वाड्रन का निर्माण किया गया था. इसे किलर स्क्वाड्रन' भी कहा जाता है. इसमें INS निर्घाट, INS निपात, INS वीर और दो पेट्या-क्लास एस्कॉर्ट जहाज शामिल थे. इस स्क्वाड्रन को कमांडर बाबरू भान यादव लीड कर रहे थे, जिन्होंने कराची पर 112 किमी दूर से हमला शुरू किया था.

पाकिस्तान की तोड़ दी कमर
INS निर्घाट ने पाकिस्तान के युद्धपोत PNS खैबर को नष्ट कर दिया. INS निपात ने हथियारों से भरे व्यापारी जहाज MV वीनस चैलेंजर को डुबोया. INS वीर ने PNS मुहाफिज को खत्म कर दिया. इसके बाद INS निपात की स्टाइल्स मिसाइलों ने केमारी की तेल रिफाइनरी को आग के हवाले कर दिया. ऑपरेशन ट्राइडेंट के बाद 8 दिसंबर को ऑपरेशन पायथन हुआ, जिसमें INS विनाश, त्रिशूल और तलवार ने PNS ढाका को डुबो दिया, MV हरमटन और MV गल्फ को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और केमारी में फिर से आग लगा दी.

इन दोनों अभियानों से पाकिस्तान को करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और उसकी वायुसेना के लिए तेल की आपूर्ति ठप हो गई. समुद्री संचार लाइनों को काट दिया गया और कराची के रास्ते अमेरिका से मिलने वाली हथियार आपूर्ति को रोक दिया गया.

भारतीय नौसेना के लिए गौरवशाली क्षण
भारत की इस विजय में पहली बार जहाज-रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ. यह तकनीकी और रणनीतिक तौर पर एक बड़ी छलांग थी. भारतीय नौसेना के लिए यह क्षण इतना गौरवशाली था कि इसे यादगार बनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को 'नौसेना दिवस' मनाया जाता है. कमांडर बाबरू भान यादव को उनकी वीरता के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया और भारतीय नौसेना की यह कार्यवाही पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बन गई. 1971 का यह समुद्री अभियान केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह उस रणनीतिक कौशल और साहस का प्रतीक है जिसने भारत को न केवल युद्ध जिताया बल्कि समुद्र पर उसकी श्रेष्ठता भी स्थापित की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग एटम बम से इतना नहीं डरते, जितना इस्लाम...' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का बड़ा बयान
'ये लोग एटम बम से इतना नहीं डरते, जितना इस्लाम...' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का बड़ा बयान
Chhattisgarh: अंबिकापुर में कोयला खदान के विस्तार के विरोध में बवाल, पुलिस पर पथराव
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में कोयला खदान के विस्तार के विरोध में बवाल, पुलिस पर पथराव
KL Rahul Record: डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

मौलाना मदनी को जिहाद पसंद है !
'जिहाद' वाला पाठ फैलाएंगे फसाद?
कोयला खदान पर छिड़ा संग्राम,  ग्रामीण ने पुलिस को खदेड़ा!
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | KFH
Silver ने बाजार में मचाया तूफान | Gold–Silver Record High Explained | Rupee Crash Impact| Paisa Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये लोग एटम बम से इतना नहीं डरते, जितना इस्लाम...' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का बड़ा बयान
'ये लोग एटम बम से इतना नहीं डरते, जितना इस्लाम...' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का बड़ा बयान
Chhattisgarh: अंबिकापुर में कोयला खदान के विस्तार के विरोध में बवाल, पुलिस पर पथराव
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में कोयला खदान के विस्तार के विरोध में बवाल, पुलिस पर पथराव
KL Rahul Record: डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
केमिकल या पानी...दिल्ली की हवा को साफ करने में कौन ज्यादा असरदार, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
केमिकल या पानी...दिल्ली की हवा को साफ करने में कौन ज्यादा असरदार, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
लंबे समय से बना हुआ है पीठ दर्द तो न मान बैठना थकान, हो सकता इस खतरनाक कैंसर का इशारा
लंबे समय से बना हुआ है पीठ दर्द तो न मान बैठना थकान, हो सकता इस खतरनाक कैंसर का इशारा
Embed widget