एक्सप्लोरर

122 सांसदों और विधायकों के खिलाफ ED, 121 के खिलाफ CBI ने की जांच, सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि 122 सांसद और विधायक मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आरोपी हैं और ईडी उनके खिलाफ जांच कर रही है. वहीं 121 अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को मंगलवार को सूचित किया गया कि 122 सांसद और विधायक धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामलों में आरोपी हैं और उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है, जबकि 121 अन्य के खिलाफ अलग-अलग अपराधों में केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया है. सांसदों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज मामलों में से 28 मामलों में जांच लंबित है और 10 मामले निचली अदालतों में आरोप तय किए जाने के चरण में हैं.

शीर्ष अदालत को यह भी बताया गया कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 मामले उत्तर प्रदेश सरकार ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 321 के तहत वापस ले लिए और इसका कोई कारण नहीं बताया गया. प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ बुधवार को अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली है.

सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों में जल्द निपटारा किए जाने का आग्रह करने से संबंधित मामले में अदालत मित्र के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया द्वारा दायर रिपोर्ट में कहा गया कि विधानसभा और विधान परिषदों के सदस्यों के खिलाफ ईडी द्वारा दर्ज किए गए 48 मामलों में जांच लंबित है और 15 मामले आरोप तय किए जाने के चरण में हैं. कोर्ट को यह सूचना अधिवक्ता स्नेहा कालिता द्वारा दायर रिपोर्ट के माध्यम से दी गई. हंसारिया ने कहा कि जिन अदालतों में मामले लंबित हैं, उन्हें मामलों को दैनिक सुनवाई के आधार पर जल्द निपटाने का निर्देश दिया जा सकता है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र की तरफ से विस्तृत जवाब न आने पर नाराज़गी जताई थी. सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाया था. जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई भी राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित केस बिना हाई कोर्ट की अनुमति के वापस न ले.

Rahul Gandhi Back on Twitter: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, NMP को बताया 'राष्ट्रीय मित्रिकरण योजना'

Defence News: सी-130 जे एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस के लिए वायुसेना ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन से किया 5 साल का करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
Piyush Goyal On Indian Economy: 'युद्ध के कारण थोड़े समय के लिए अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', ईरान युद्ध के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget