एक्सप्लोरर

Rajya Sabha MPs Suspended: कांग्रेस, शिवसेना, TMC, CPI और CPM के 12 राज्यसभा सांसद मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

12 Rajya Sabha MPs Suspended: राज्यसभा से पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्षी दलों के 12 सांसद निलंबित कर दिए गए हैं.

12 Rajya Sabha MPs Suspended: संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से विपक्षी दलों के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं.

इन सांसदों को पिछले मॉनसून सत्र के दौरान हुए हंगामे के चलते निलंबित किया गया है. उपसभापति हरिवंश की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव रखा जिसे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सदन ने मंजूरी दे दी. राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि हमारा पक्ष जाने बिना कार्रवाई की गई है.

निलंबन पर क्या बोले सांसद?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखें तो यह पता चल जाएगा कि पुरुष मार्शल महिला सांसदों को पीट रहे हैं. एक तरफ ये सब है और दूसरी तरफ आपका फैसला? यह कैसा असंसदीय व्यवहार है?

वहीं कांग्रेस की सांसद छाया वर्मा ने कहा कि यह निलंबन अनुचित और अन्यायपूर्ण है. अन्य दलों के कई सदस्यों ने भी हंगामा किया था लेकिन अध्यक्ष ने मुझे निलंबित कर दिया. पीएम मोदी जैसा चाहते हैं वैसा ही कर रहे हैं क्योंकि उनके पास भारी बहुमत है.

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने कहा कि यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है; लोकतंत्र और संविधान की हत्या है. हमें सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया है. यह एकतरफा, पक्षपाती, प्रतिशोधी निर्णय है. विपक्षी दलों से सलाह नहीं ली गई. 

संसद के मॉनसून सत्र में राज्यसभा में हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की करने और सदन की मर्यादा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोपों के बाद राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की थी. समिति की सिफारिशों के आधार पर इन सांसदों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई. संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ है और यह 23 दिसंबर तक प्रस्तावित है.

बीजेपी ने किया स्वागत
राज्यसभा से 12 सांसदों को सस्पेंड करने पर बीजेपी के सांसद  सुशील मोदी ने कहा कि  पिछले सत्र के अंतिम दिन जिस तरह से विपक्षों ने हंगामा किया, मैंने अपने संसदीय जीवन में इस प्रकार की अराजकता नहीं देखी. ये स्वागत योग्य कदम है और जो नियम कानून का पालन नहीं करते, उनको संदेश जाना चाहिए. 

Farm Laws Repeal Bill: कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर, विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
क्या मुस्लिम महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण? जानिए गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब
क्या मुस्लिम महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण? जानिए गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
Embed widget