एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिए बरसी चांदी, हैदराबाद के बाद अब गुजरात से भेजी गई 11 किलो चांदी की ईंटें

अयोध्या में तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भव्य भूमि पूजन समारोह से पहले आयोजित किया जाएगा. यह अनुष्ठान नींव के पत्थर के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना को लेकर होगा.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं. भूमि पूजन से पहले अयोध्या में चांदी की ईंटों की बरसात होने लगी है. हैदराबाद के बाद अब सूरत से चांदी की ईंटें अयोध्या भेजी जा रही हैं. पहले हैदराबाद के एक परिवार ने चांदी की पांच ईंटे भेंट की. इसके बाद अब सूरत से जैन संत के हाथों 11 किलो ईंटें जैन संत दी गई है.

40 किलो चांदी की ईंट से अनुष्ठान अयोध्या में तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भव्य भूमि पूजन समारोह से पहले आयोजित किया जाएगा. यह अनुष्ठान नींव के पत्थर के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना को लेकर होगा. अनुष्ठान 3 अगस्त को 'गौरी गणेश' पूजा के साथ शुरू होगा और इसके बाद 4 अगस्त को 'रामरचा' होगा, जिसमें बिना रूके 'राम नाम' का पाठ किया जाएगा. पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी भक्त इसे अपने घरों से देख सकेंगे.

वहीं खबर है कि आयोजन में शामिल होने की करीब 50 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी. महामारी के कारण व्यक्तियों की संख्या पर प्रतिबंध लगाया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के सूत्रों ने कहा कि अयोध्या में बड़े पैमाने पर सीसीटीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे, ताकि भक्त कार्यक्रम देख सकें.

मेहमानों की लिस्ट में बदलाव अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए मेहमानों की लिस्ट में फेरबदल किया गया है. इस मौके पर अब 170 लोगों को ही बुलाया जा रहा है. बीजेपी के कई नेताओं और संतों के नाम मेहमानों की लिस्ट से हटा दिए गए हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम अब मेहमानों की लिस्ट में नहीं है. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने आने में असमर्थता जताई है. जबकि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं उमा भारती और कल्याण सिंह के नाम मेहमानों की लिस्ट में हैं.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के दस लोगों को भूमि पूजन का न्योता भेजा गया है. इसमें भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल, अनिल ओक, नागपुर से विमल और लखनऊ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार को भी बुलाया गया है. विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, दिनेश चंद्र और मिलिंद समेत छह लोगों को बुलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, राम जन्मभूमि पूजन से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे

भूमि पूजन से पहले अलग रंग में नजर आई राम नगरी अयोध्या, आप भी देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget