एक्सप्लोरर

IIM लखनऊ हॉस्टल में मिला MBA छात्र का शव, पुलिस कर रही जांच

आईआईएम लखनऊ के हॉस्टल में छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस मामले कि जांच कर रही है.

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के हॉस्टल में आईआईएम छात्र का शव बुधवार की शाम संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना देकर उसका मोबाईल फोन, डायरी कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता जिले के जोधपुर कॉलोनी निवासी सोहम मुखर्जी पुत्र निहरेंदु मुखर्जी आईआईएम लखनऊ के छात्रावास में रहकर एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. बुधवार शाम आईआईएम प्रबंधन ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी. इंस्पेक्टर ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सोहम के कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और उसका शव नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे में लटक रहा था. सोहम के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. छानबीन के लिए उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और डायरी जब्त की गई है. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर कमरे की छानबीन कराई गई है. आईआईएम प्रबंधन ने सोहम के पिता को सूचना दे दी है. वह कोलकाता से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं. इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल बना गया है. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
कैब-बाइक टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा पर NCW गंभीर, कीं ये सिफारिश
कैब-बाइक टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा पर NCW गंभीर, कीं ये सिफारिश

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget