एक्सप्लोरर

SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'

बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट की आज हुई सुनवाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि लोकतंत्र अपनी प्रक्रिया से आगे बढ़ रहा है. सभी संस्थाएं आजादी के साथ काम कर रही हैं. डर-तानाशाही का माहौल नहीं है.

बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से केंद्र और चुनाव आयोग को जारी नोटिस के फैसले पर कहा है कि यह फैसला दिखाता है कि देश की सभी संस्थाएं आजादी से काम कर रही हैं. देश में डर-तानाशाही का कोई माहौल नहीं है. 

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'देश बहुत लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रहा है. हर कोई खुलकर अपनी बात कह रहा है. सभी प्रोसेस और सिस्टम का पालन किया जा रहा है. लोकतंत्र का इससेबेहतर मॉडल और कहां हो सकता है? मुझे लगता है कि भारत लोकतंत्र का जश्न मना रहा है.'

सुप्रीम कोर्ट में हुई याचिका पर सुनवाई

पात्रा की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाली पैनल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए ईसी और केंद्र से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है. याचिका में ज्ञानेश कुमार पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों को नजरंदाज कर अकेले फैसले लेने का आरोप लगाया गया है. 

इसमें इंडिया एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है. हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच ने इस मामले में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है. 

बेंच का कहना है कि वह सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आदेश पारित नहीं कर सkती. यह सही हो भी सकती है और नहीं भी. बेंच ने कहा है कि अगर ईसी के कोई फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा तौर पर लिए पाए जाते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट इस पर पुनर्विचार कर सकता है. उन्हें वापस ले सकता है. 

सीजेआई ने सुनवाई के दौरान क्या कहा है? 
मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि ईसी से उम्मीद की जाती है कि फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. अगर सर्वसम्मति नहीं तो फैसला बहुमत से होना चाहिए. अगर रिकॉर्ड से पता चलता है कि कोई फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था तो हम उन फैसलों पर रोक लगा देंगे. कहेंगे कि वे अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं. क्या हम एकतरफा तौर पर यह फैसला ले सकते हैं, सभी फैसले एकतरफा थे? हम उम्मीद करते हैं कि वे इसका सही तरीके से जवाब देंगे. 

ईसी  और सीईसी पर क्यों लग रहे हैं आरोप? 
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में वोटर लिस्ट की एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार ऑफिशियल आपत्ति जताई थी. इसमें कुछ फैसले बिना जानकारी के लिए गए थे. इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर ने इलेक्शन रूल के तहत जरूरी कानूनी बदलाव किए बिना ही वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूर्वजों की जानकारी और पिछले एसआईआर का लिंक जोड़ने की जरूरी शर्तें जोड़ दी थी. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget