एक्सप्लोरर

Cyclone Amphan live updates: पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'उम्पुन' का कहर, एक बच्ची और महिला की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण चक्रवात ‘उम्पुन’ ने दोपहर ढाई बजे के करीब दस्तक दी. जिसकी वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो रही है, कई मकान ढह गए हैं. चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

live updates Cyclone Amphan likely to hit West Bengal coast today, heavy rains in Odisha Cyclone Amphan live updates: पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'उम्पुन' का कहर, एक बच्ची और महिला की मौत

Background

कोलकाता: सुपर साइक्लोन 'उम्पुन' आज पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगा. 21 सालों में बंगाल की खाड़ी में बना यह अब तक का सबसे खतरनाक तूफान है. मौसम विभाग ने कहा है कि सुपर साइक्लोन के आज दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल तट पर असर पड़ने की आशंका है. 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 185 किमी प्रति घंटे तक चलने वाली बहुत तेज हवा चलने के आसार हैं, साथ ही राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और 4-5 मीटर की तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के जिलों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. चक्रवात की क्षति संभावित चक्रवात "बुलबुल" की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है, जो 9 नवंबर 2019 को पश्चिम बंगाल तट से टकरा गई थी.

बचाव दल अलर्ट
चक्रवात ओडिशा के तटीय जिलों जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर में भारी वर्षा, स्क्वैली हवाओं और तूफान को भी लाएगा. उम्पुन के उत्तर-उत्तरपूर्व की दिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने और आज दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के बीच दीघा और हटिया द्वीप से गुजरने का अनुमान है. इसे देखते हुए आर्मी, एयर फोर्स के साथ एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया है.

20 टीमें ओडिशा में तैनात की गई है. जिसमें 5 टीमें रिजर्व में हैं. 19 पश्चिम बंगाल में और 2 रिजर्व हैं. वायरलैस और सेटेलाइट संचार के साधन हैं के साथ सभी टीमों को भेजा गया है. सागर द्वीप और कागद्वीप जो पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके में हैं वहां तूफान के हिट करने की आशंका है. देश में NDRF की 24 टीमों को रेड हॉट अलर्ट पर रखा गया है.

21 साल बाद आया सबसे खतरनाक तूफान
1999 के बाद अब तक बंगाल की खाड़ी में बना यह अब तक का सबसे खतरनाक तूफान है. तूफान में हवाओं की गति निरंतर 155 से 165 किलोमीटर प्रति बनी रहेगी जो बीच-बीच में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. 'उम्पुन’ का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि दोहरी चुनौती है. कोरोना के समय में चक्रवाती तूफान आया है. चक्रवाती तूफान अभी भी सुपर साइक्लोन की श्रेणी में है. इसका खतरा अभी बना हुआ है. इसकी मारक क्षमता भी अधिक हो सकती है.

यह तूफान 15 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है. तूफान के तट से टकराने के वक्त 155-165 किमी प्रतिघंटा कई रफ्तार से टकरा सकता है. अधिकतम 185 किमी प्रतिघंटा हो सकता है. हवाएं इतनी तेज होंगी कि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित होगा. इसलिए इन्हें फिलहाल प्रभावित इलाकों में रोकने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें

साइक्लोन के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी एक्टिव

20:08 PM (IST)  •  20 May 2020

पश्चिम बंगाल में 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवात 'उम्पुन' के कारण भारी तबाही हुयी और कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चक्रवात दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा. चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुयी. चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ.
20:04 PM (IST)  •  20 May 2020

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र नेकहा कि चक्रवाती तूफान 'उम्पुन' शाम तक कोलकाता के पास पहुंच जाएगा और शहर के साथ ही आसपास के जिलों में 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाएं चलेंगी. तूफान 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. दक्षिण और उत्तर 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर जिलों में 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलनी शुरू हो गयी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान उम्पुन का आगे वाला हिस्सा दस्तक दे चुका है. तूफान का बीच वाला हिस्सा किसी भी समय जमीन को छू सकता है.’’
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Letter: CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
CJP Protest In Delhi LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे सांसद उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश यादव
LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे MP उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget