एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए बने फर्ज़ी पत्रकार, अब तक पांच गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान फर्जी पत्रकार बन कर घूम रहे तीन लोगों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पहले रविवार को भी दो लोग पकड़े गए थे।

मेरठ, एबीपी गंगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए मेरठ में फर्ज़ी पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है। कल मेरठ में दो फर्ज़ी पत्रकार गिरफ्तार किए गए थे तो आज अलग अलग इलाकों से तीन फर्ज़ी पत्रकार गिरफ्तार किए गए। आज गिरफ्तार किए गए फर्ज़ी पत्रकारों में किसी को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है तो किसी को हवालात की हवा खिलाई जा रही है।

दरअसल, मेरठ पुलिस कल से ही फर्ज़ी पत्रकारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में आज भी दो तथाकथित पत्रकार बेगमपुल चौराहे पर बाइक पर प्रेस लिखवाकर घूम रहे थे। सदर बाज़ार पुलिस की निगाह इन पर पड़ी। इन दोनों से जब पूछा गया कि वो किस संस्थान के पत्रकार हैं तो कोई जवाब नहीं दे पाए। बाद में इन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ रुपये देकर फर्जी पहचान पत्र बनवाया है।

वहीं, स्थानीय पत्रकारों ने जब इन फर्ज़ी पत्रकारों से सवाला किए तो पता चला कि ये दोनों दर्जी का काम करते हैं। साथ ही दोंनों ठीक से शिक्षित भी नहीं है। एक आरोपी पांचवीं और दूसरा आठवीं कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण किए हुए है। अज़ीम और एजाज़ नाम के इन फर्ज़ी पत्रकारों से जब सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए तो दोनों बगलें झांकने लगे।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में शहर से लेकर देहात तक फर्जी पत्रकारों का बडा़ जाल है। आज ही मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तथाकथित पत्रकार पकड़ा गया। इस शख्स का नाम फराज़ है। अपने आपको पत्रकार बता रहा ये शख्स पुलिस से भी बदसलूकी कर रहा था। जब पुलिस ने इससे कड़ाई से पूछताछ कि तो बताने लगा कि वो नोएडा में पत्रकार है। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने सच उगलवा ही लिया। फिलहाल, इसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इससे पहले रविवार को भी मेरठ से दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया।

अब क्वारंटीन सेंटर भेजे जा रहे आरोपी उधर, पुलिस भी ऐसे फर्जी पत्रकारों से हलकान है। पुलिस ने अब आरोपियों को हवालात में भी रखने से परहेज किया है। दरअसल, हाल ही में जब एक आरोपी को हवालात में रखा गया तो बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। ऐसे में अब आरोपियों को सीधे क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget