एक्सप्लोरर

क्या कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव? जानिए विशेषज्ञों की राय

डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन फेल्योर सभी वैक्सीन के साथ हो सकता है क्योंकि ये पूरी तरह 100 फीसद सुरक्षित नहीं हैं. ह्यूस्टन में कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज लगवाने के बाद 142 लोग कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए.

लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव हो सकता है? इसको लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों से बात की गई तो कुछ चौंकानवाली बात सामने आई है. ह्यूस्टन के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन का पूरा डोज लेने के बावजूद दर्जनों लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इसका मतलब हुआ कि ये लोग वायरस से या तो फाइजर या मॉडर्ना का दोनों डोज या जॉनसन एंड जॉनसन का सिंगल डोज लेने के दो सप्ताह बाद संक्रमित हुए थे. डॉक्टरों ने उन मामलों को वैक्सीन फेल्योर के तौर पर जिक्र किया है.

दोनों डोज लगवाने के बाद 142 लोग कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर डैविड पेरसी बताते हैं कि वैक्सीन फेल्योर सभी वैक्सीन के साथ होता है लेकिन चिंता का कोई कारण नहीं है. डॉक्टर स्पष्ट करते हैं कि कोई भी वैक्सीन 100 फीसद सुरक्षित नहीं है. फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन के बारे में 95 फीसद असरदार होने की बात कही जाती है. ह्यूस्टन में 577,000 से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई थी, लेकिन 142 लोग कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये संख्या करीब 0.02 फीसद और उनमें से किसी को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी. अमेरिका के सबसे बड़े महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फाउची ने वैक्सीन फेल्योर के मुद्दों पर व्हाइट हाउस में कोविड-19 पर आयोजित रिस्पॉन्स टीम प्रेस ब्रीफिंग के दौरान चर्चा की. उन्होंने बताया कि प्रतिरक्षित लोग अभी भी कई वजहों से संक्रमित हो सकते हैं, जैसे उनकी इम्यूनिटी का वक्त गुजरने के साथ कमजोर पड़ जाना या वैरिएन्ट के संपर्क में आना.

टीकाकरण के बाद संक्रमित होना है वैक्सीन फेल्योर 

डॉक्टर फाउची ने बताया कि गंभीर संक्रमण को रोकने में वैक्सीन अभी भी अत्यधिक प्रभावी है. उन्होंने कहा, "वास्तविक दुनिया में कोई भी वैक्सीन 100 फीसद प्रभाव पैदा करने की क्षमता नहीं रखती, जिसका मतलब है कि आप वैक्सीन फेल्योर की मिसालें वैक्सीन के असर की परवाह किए बिना हमेशा देखेंगे. मिसाल के तौर पर जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन के असर को घटाकर 64 फीसद कर दिया गया, जबकि वैक्सीन का दोनों डोज लगवा चुके लोगों में अनिवार्य रूप से कोई मौत या अस्पताल की जरूरत नहीं देखी गई."

डॉक्टर पेरसी कहते हैं कि वैक्सीन वही काम कर रही है जिसके लिए उसे बनाया गया था, लेकिन लेने का ये अर्थ नहीं कि आप अपनी सुरक्षा से लापरवाही बरतें. उन्होंने बताया, "लोगों को उससे पार सोचने की जरूरत है कि क्या मेरा टीकाकरण हो गया है. आपके आसपास मौजूद लोगों के बारे मे आपकी क्या राय है."

ये भी पढ़ें

Covid-19 Vaccine: रमजान के दौरान वैक्सीन लगवाने से नहीं टूटता रोजा, मुस्लिम उलेमा का बयान

Coronavirus: रिसर्च से खुलासा- तेज धूप कोविड-19 से मौत के खतरे को कर सकती है कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget