एक्सप्लोरर

Mayawati Press Conference: बीजेपी पर बरसीं मायावती, अखिलेश पर बोलीं- 400 सीटों पर जीत का दावा बचकाना

UP Assembly Elections 2022: मायावती ने बीजेपी समेत अन्य दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, यूपी में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही बीजेपी समेत अन्य दलों की तरफ से जनता को लुभाने का नाटक हो रहा है.

Mayawati: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को बीजेपी समेत अन्य दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, यूपी में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही बीजेपी समेत अन्य दलों की तरफ से जनता को लुभाने का नाटक किया जा रहा है. केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा घोषणाएं, शिलान्यास और अधूरे काम का उद्घाटन किया जा रहा है. ये सब विधानसभा चुनाव में होने वाली हार को दर्शाता है. 

सपा की तरह कांग्रेस ने तरह तरह के वादे किए हैं, जिसपर जनता विश्वास नहीं करेगी. बीएसपी का कहना है कि कांग्रेस ने काम किया होता तो वो इस तरह सत्ता से बाहर नहीं होती. तेल के बढ़ते दामों को जनता भूलाने वाली नहीं है. मायावती ने कहा,  सपा और भाजपा का अंदर-अंदर प्रयास चल रहा है कि चुनाव को हिंदू -मुस्लिम बना दिया जाए. सपा और भाजपा दोनों का चरित्र, जातिवादी और सांप्रदायिक है. अखिलेश का 400 सीटों का दावा बचकाना है.
इनकी इच्छा के लिए चुनाव आयोग को सीटों की संख्या बढ़ाकर 1000 कर देनी चाहिए.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, बीएसपी बातें कम और ज़्यादा काम करने में विश्वास करती है. हमने अपने 4 शासनकाल में दिखाया है. बीजेपी को जनहित की चिंता नहीं है. बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जनता जल्द भूलने वाली नहीं है. जो रेट अब कम किए गए हैं, बीजेपी जनता से किसी न किसी तरह वसूल लेगी. मुफ्त राशन भी चुनाव बाद खत्म हो जाएगा. यूपी में बीजेपी द्वेषपूर्ण काम कर अपने कामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है. सपा के साथ इनकी अंदरूनी साठगांठ है. इसी लिए साम्प्रदायिक और धार्मिक मुद्दों को उठाकर चुनाव को हिन्दू मुस्लिम बनाने की चाल है. 

गुस्से में हैं किसान: मायावती

मायावती ने कहा, किसान भी केंद्र के अहंकारी व्यवहार से गुस्से में है. सरकार की गलत सोच की वजह से गरीब और शोषित वंचित लोग बहुत परेशान है. मैंने 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यकर्ताओं को हर सीट के पोलिंग बूथों की समीक्षा का काम दिया था. जिसके वोटर कार्ड अबतक नहीं बने हैं, उन्हें बनवाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं. हम भीड़ इकट्ठा करके हवा-हवाई ताक़त दिखाने में विश्वास नहीं करते. 

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों की भीड़ जमा कर ताक़त दिखाने का काम करते हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, कुशीनगर हवाई अड्डा और ज़ेवर का श्रेय बीजेपी को नहीं लेना चाहिए. बीएसपी ने मेट्रो और एक्सप्रेसवे की रूपरेखा बनाई थी. केंद्र की कांग्रेस सरकार की तरफ से पैदा की गई रुकावट की वजह से हम काम नहीं कर पाए थे. योगी जी की तरह मेरा ख़ुद का परिवार नहीं है. योगी ने दिखावे के लिए भगवा चोला पहन लिया है जबकि मेरा परिवार अभी वर्ग और धर्म के लोग हैं. मुख्यमंत्री ने एक जाति विशेष के लोगों का ही ख़्याल रखा है. 

चुनाव लड़ने के सवाल पर मायावती ने कहा, मेरी तुलना किसी से करने की ज़रूरत क्या है.  आकाश आनंद के उत्तराधिकारी बनने पर उन्होंने कहा, अभी मैं स्वस्थ हूं. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी. बीएसपी नेताओं के सपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, उनका जनाधार होता तो मैं उनको निकालती क्यों? 

ये भी पढ़ें 

UP Assembly Election 2022: यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगे पीएम मोदी और शाह, इस महीने कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Mahoba Visit: महोबा क्यों फेमस है? यहीं से पीएम मोदी करेंगे यूपी चुनाव का शंखनाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget