एक्सप्लोरर

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

नई दिल्लीः टोयोटा ने नई कैमरी को पेश कर दिया है. इसे अमेरिका में डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में उतारा गया है. कंपनी ने बीते साल दिसंबर में नई कैमरी की तस्वीर से पर्दा उठाया था, तब से इस कार को हकीकत में देखने के लिए टोयोटा और कैमरी फैंस बेकरार थे.

तो कैसी है नई कैमरी और क्या खासियतें समाई हैं इस कार में, जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

डिजायन

नई कैमरी टोयोटा के टीएनजीए (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) प्लेटफार्म पर बनी है. यह पहले से ज्यादा मजबूत, दमदार और चौड़ी है. हैंडलिंग और राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इस में डबल-विशबोन रियर सस्पेंशन का इस्तेमाल हुआ है, वहीं बाहर के शोर-शराबे और वाइब्रेशन को केबिन में आने से रोकने के लिए इस में नए फोर-पॉइंट इंजन माउंटिंग सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है.

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

इसकी ऊंचाई करीब 24 एमएम घटाई गई है, वहीं आगे से यह 24 एमएम और पीछे से भी 30 एमएम छोटी हुई है. इसका लोअर हिप पॉइंट, शोल्डर लाइन, रूफ लाइन और बोनट हाइट, गुरूत्वाकर्षण को कम रखने में मदद करते हैं. नई कैमरी का व्हीलबेस 2825 एमएम है, जो पहले से 51 एमएम ज्यादा है. इसकी लंबाई 4859 एमएम, चौड़ाई 1839 एमएम और ऊंचाई 1440 एमएम है.

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

अमेरिका में नई कैमरी चार वेरिएंट एलई, एक्सएलई, एसई और एक्सएसई में मिलेगी. इन में एसई और एक्सएसई वेरिएंट बाकी वेरिएंट से हटकर होंगे. इनमें अग्रेसिव स्टाइल वाली साइड स्कर्टिंग, ब्लैक फिनिशिंग वाले 19 इंच के अलॉय व्हील (केवल एक्सएसई में), रियर बूट लिप स्पॉइलर और आक्रामक डिजायन वाला अगला बंपर के साथ डिफ्यूजर वाला पिछला बंपर दिया गया है.

केबिन

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

अब आते हैं केबिन की तरफ... नई कैमरी का डैशबोर्ड कॉकपिट-स्टाइल में दिया गया है, इसमें सॉफ्ट-टच मैटेरियल वाले ट्रिम पैनल इस्तेमाल हुए हैं. नई कैमरी में टोयोटा का नया ह्यूमन-मशीन इंटरफेस लगा है, इस में 10 इंच का कलर हैड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 7 इंच की मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और 8 इंच का ऑडियो/नेविगेशन का डिस्प्ले दिया गया है. क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को सेंटर कंसोल में फिट किया गया है.

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

इंजन

नई कैमरी में दो पेट्रोल इंजन मिलेंगे. पहला होगा 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन और दूसरा 3.5 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन. दोनों इंजन नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे. 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन नई कैमरी के हाइब्रिड अवतार में भी आएगा. हाइब्रिड कैमरी में बेहतर बैलेंस के लिए बैटरी को पीछे वाली सीट के नीचे फिट किया गया है.

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

सेफ्टी

सुरक्षा के लिए नई कैमरी के सभी वेरिएंट में 10 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल (टीसी), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ब्रेक असिस्ट (बीए), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन-डिपार्चर अर्ल्ट, रडार गाइडेंस वाला क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाई-बीम और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे.

डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में पेश हुई नई टोयोटा कैमरी

नई कैमरी को टोयोटा के जॉर्जटाउन, केंटुकी स्थित प्लांट में एसेंबल करके बेचा जाएगा. अमेरिका में इसकी बिक्री जनवरी 2017 में शुरू होगी. भारत में इसे साल 2018 की शुरूआत में उतारा जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह टोयोटा की लोकप्रिय कार है, दुनियाभर में अब तक इसकी 18 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम
Source: cardekho.com 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget