एक्सप्लोरर

कर्नाटक: लिंगायतों ने पेश की सद्भावना की मिसाल, मुस्लिम को बनाया अपने मठ का पुजारी

कर्नाटक में लिंगायतों ने सर्वसम्मति से किसी मुस्लिम को मठ प्रमुख बनाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि भगवान बसवन्ना की कल्याणकारी राज्य की स्थापना का यही सही मौका है. मुस्लिम शख्स को धर्म में पारंगत होने के लिए कड़ी शिक्षा लेनी पड़ी थी.

नई दिल्ली: कर्नाटक में लिंगायतों ने धार्मिक सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए एक मुस्लिम को पुजारी बनाने का फैसला किया है. शायद ये पहली बार है जब किसी मुस्लिम को लिंगायत मठ का प्रमुख बनाया जा रहा है. उन्हें 26 फरवरी को पुजारी के पद पर तैनात किया जाएगा. पुजारी बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है.

एक मुस्लिम के जिम्मे मठ का मामला

एक अखबार की खबर के मुताबिक, 33 वर्षीय दीवान शरीफ रहीमसाब मुल्ला 'मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वर शांतिधाम मठ' में पुजारी बनेंगे. ये मठ उत्‍तरी कर्नाटक के गडग जिले में है. कलबुर्गी के खजुरी गांव में 350 साल पुराने कोरानेश्वर संस्थान मठ का अपना ही महत्व है. खजूरी मठ के पुजारी मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वर शिवयोगी ने कहा, "बसवन्‍ना का दर्शन सार्वभौमिक है और हम पैरोकारों को जाति और धर्म की विभिन्नता के बावजूद गले लगाते हैं. 12वीं शताब्दी में बसवन्ना ने जो सामाजिक न्याय और सद्भाव का सपना देखा था उसी के तहत मठ ने सभी के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं."

सर्वसम्मति से फैसला

शरीफ 12वीं सदी के लिंगायतों के धार्मिक गुरू बसवन्ना के उपदेशों से प्रेरित रहें हैं. उनके पिता भी बसवन्ना के कट्टर भक्त थे. बसवन्ना की शिक्षाओं से प्रभावित होकर शरीफ के पिता ने मठ स्थापित करने के लिए दो एकड़ जमीन दान कर दी थी. शरीफ ने 10 नवंबर, 2019 को दीक्षा ली. शरीफ को इससे पहले लिंगायत धर्म और बसवन्ना की शिक्षाओं में पारंगत होना पड़ा था. शरीफ शादी शुदा होने के साथ तीन बेटियों और एक बेटे के पिता हैं. खजूरी मठ के पुजारी मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वर शिवयोगी बताते हैं, "लिंगायत धर्म में मोक्ष की प्राप्ति परिवार से होकर गुजरती है. पारिवारिक आदमी आध्यात्मिक और सामाजिक काम करने के लिए स्वामी बन सकता है. जहां तक शरीफ को मठ का प्रमुख बनाये जाने की बात है तो उनका समर्थन सभी सदस्यों ने किया है. ये हमारे लिए भी भगवान बसवन्ना के कल्याणरकारी राज्य के विचार को मूर्त रूप देने का अवसर है."

भारत में दो दिन क्या-क्या करेंगे डोनल्ड ट्रंप और मेलानिया, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Taj Mahal का दीदार करेंगे Trump, Agra में जबर्दस्त तैयारियां, स्थानीय लोगों में उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget