एक्सप्लोरर

The Bads of Bollywood Review: आर्यन खान के जबरदस्त शो ने दिखाया बॉलीवुड का असली सच, समीर वानखेड़े पर भी साधा निशाना

The Bads of Bollywood Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आ चुकी है. सीरीज देखने से पहले फटाफट पढ़ डालिए ये रिव्यू, मजा दोगुना हो जाएगा.

हले ही एपिसोड में समीर वानखेडे़ का मजाक उड़ाया जाता है, दिखाया जाता है कि कैसे वो बॉलीवुड के पीछे पड़े हैं, करण जौहर खुद को मूवी माफिया कहते हैं, ये भी कहते हैं कि वो आउटसाइडर्स से काफी प्यार करते हैं, पैपराजी को पैसे देकर बुलाने की बात भी कही जाती है,नेपोटिज्म पर खुलकर बात की जाती है, शाहरुख खान को घंटे का बादशाह कह दिया जाता है,सलमान खान कहते हैं कि उन्हें पापा बनने का ही तो डर है.

इमरान हाशमी को इन्टिमेसी कोच बना दिया जाता है, आर्यन ने इस शो में खुद अपना ही मजाक उड़ाया है, अर्जुन कपूर ने भी यही काम किया है, इस शो में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड का वो सच दिखाया है जिसके बारे में दबे छिपे बातें तो खूब होती है लेकिन इतना खुलकर ना कोई बोलता है,  और दिखाना तो दूर की बात और आखिरी में एक फैमिली ड्रामा फिल्म अनाउंस होती है जिसका टाइटल होता है - The Bastards Of Bollywood

कहानी- आसमान यानि लक्ष्य ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है, एक फिल्म चल चुकी है, उसे एक प्रोड्यसूर फ्रेडी सोडावाला की कंपनी से तीन फिल्मों की डील मिलती है लेकिन फिर करण जौहर उसे एक फिल्म ऑफर कर देते हैं, इस फिल्म की हीरोइन है सुपरस्टार अजय तलवार की बेटी करिश्मा, अजय करिश्मा और आसमान की फिल्म के खिलाफ है.

लक्ष्य के सामने दिक्कत है कि वो सोडावाला की तीन फिल्मों की डील कैसे केंसल करके करण की फिल्म करे, लक्ष्य के पापा बीमार हैं, इलाज के लिए पैसे चाहिए, फिर इस कहानी में क्या होता है, कैसे बॉलीवुड के कई छिपे हुए सच सामने आते हैं, इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर 7 एपिसोड की ये सीरीज देखनी होगी

कैसी है ये सीरीज - ये एक बढ़िया सीरीज है, इस सीरीज को वैनिला स्टाइल में नहीं बनाया गया है, हर चीज पर खुलकर बात की गई है,हर चीज को हार्ड हिटिंग तरीके से दिखाया गया है, सीरीज काफी एंटरटेनिंग है, नेपोटिज्म पर खुलकर बात की गई है, स्टार किड्स और उनके स्टार पैरेंटे्स की सोच को अच्छे से दिखाया गया है, न्यू कमर्स से स्ट्रगल को अच्छे से दिखाया गया है, फिल्म इंडस्ट्री की गुटबाजी और राजनीति को भी अच्छे से दिखाया गया है.

गुमनामी के डूब चुके सितारों का क्या हाल होता है, रजत बेदी के किरदार के जरिए ये भी अच्छे से दिखता है, ये सीरीज पहले फ्रेम से मजेदार है, एक के बाद एक कैमियो आते हैं, इसे आप बॉलीवुड पर एक स्पूफ भी कह सकते हैं,ग्लैमर की दुनिया में कितनी चमक दमक और कितना अंधेरा होता है, ये आप इस सीरीज के जरिए अच्छे से देखते हैं,किस तरह अंडरवर्ल्ड बॉलीवुड को परेशान करता है.

ये भी खुलकर दिखाया गया है, इस सीरीज के पहले ही एपिसोड में समीर वानखेडे़ का जिस तरह से मजाक उड़ाया गया है, उससे साफ है कि आर्य़न खान ने हिम्मत के साथ ये सीरीज बनाई है, ऐसा नहीं है कि सीरीज में कमी नहीं है, कुछ चीजें लॉजिकल नहीं लगती है, कुछ चीजें बेवकूफी भरी लगती हैं लेकिन उन्हें एक स्पूफ की तरह देखेंगे तो मजा आएगा. क्लाइमैक्स बेहतर हो सकता था लेकिन तब भी इस शो में काफी सारे ऐसे मूमेंट्स आते हैं जो मजेदार और एंटरटेनिंग हैं

एक्टिंग- लक्ष्य का काम बढ़िया है, एक यंग एक्टर के किरदार को उन्होंने अच्छे से प्ले किया है, बॉबी देओल एक सुपरस्टार के किरदार में खूब जमते हैं, राघव जुयाल इतने कमाल के एक्टर हैं कि अगर उन्हें सीआईडी में लाश का रोल भी दे दिया जाए तो उसमें भी जान डाल देंगे, सहर भांबा अच्छी लगी हैं, अन्या सिंह काफी कॉन्फिडेंट लगती हैं.

मनोज पाहवा एक नाकामयाब सिंगर के रोल में काफी सूट करते हैं, रजत बेटी एक गुजरे जमाने के सितारे के रोल में कमाल का काम कर गए हैं, मोना सिंह का काम अच्छा है,विजयंत कोहली लक्ष्य के पापा के किरदार में कमाल का काम कर गए हैं, गौतमी कपूर का रोल छोटा है लेकिन उनका काम अच्छा है , मनीष चौधरी प्रोड्यूसर फ्रेडी सोडावाला के किरदार में खूब सूट करते हैं

राइटिंग और डायरेक्शन- आर्यन खान ने ये सीरीज बनाई है और उनका काम कमाल है, लगता ही नहीं कि ये उनकी पहली फिल्म है, भले उन्हें शाहरुख खान के बेटे होने का फायदा मिला हो लेकिन सोच तो उनकी थी और उन्होंने इसे कमाल तरीके से एग्जिक्यूट किया है, जिस तरह से उन्होंने हर चीज पर निशाना साधा है.

हर उसे मुद्दे पर बात की है जिसके लिए बॉलीवुड बदनाम होता है, ये काबिले तारीफ है, सीरीज में हर मुद्दे पर मजेदार तरीके से दिखाया गया है, सीरीज कहीं खिंची हुई नहीं लगती, हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न डाला है आर्यन है और सीरीज पर उनका कंट्रोल साफ नजर आता है, हर किरदार को उन्होंने अच्छे से इस्तेमाल किया है

कुल मिलाकर ये सीरीज जरूर देखिए

रेटिंग- 3.5 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget