एक्सप्लोरर

Coolie Review: दर्शकों की उम्मीदों को बोझ नहीं उठा सका 'कुली', रजनीकांत की शक्तियों का ऐसा गलत इस्तेमाल कभी नहीं हुआ

Coolie Review: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' बॉक्स ऑफिस पर धमाल जरूर मचा रही है, लेकिन अगर आप ये फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लीजिए.

इस फिल्म की हाइप इतनी जबरदस्त थी कि लग रहा था कि ये तो कमाल ही फिल्म निकलेगी, रजनीकांत का स्वैग और स्टाइल तो दिखेगा ही, आमिर खान  और उप्रेंद्र के केमियो भी हैं, लेकिन फिल्म देखते हुए जब ये सोचना पड़े कि वॉर 2 ज्यादा खराब है या ये तो सोचिए क्या ही बना होगा. 

रजनीकांत के फैंस जरूर देखेंगे क्योंकि फैन तो फैन होते हैं लेकिन ये एक खराब सिनेमा है. दर्शकों और फैंस के साथ नाइंसाफी है, ना कहानी है ना स्क्रीनप्ले, ना रजनीकांत का ठीक से इस्तेमाल हुआ और ना केमियो करने वाले एक्टर्स का.

कहानी- रजनीकांत यानी देवा के दोस्त की का मर्डर हो जाता है और उसकी तीन बेटियों पर खतरा है. रजनीकांत एक होटल चलाते हैं और शराब से उन्हें नफरत है. दोस्त के बारे में जानने पर वो दोस्त के कातिलों से बदला लेने निकल पड़ते हैं. कैसे ये बदला लेते हैं, वो थिएटर जाकर देखिएगा अगर आप ये फिल्म झेल पाए तो.

कैसी है फिल्म- ये फिल्म आपके सब्र का इम्तिहान ले लेती है. फिल्म की कहानी काफी कमजोर है और स्क्रीनप्ले तो और खराब है. फिल्म में बस मार काट हो रही है, क्यों हो रही है, किसलिए हो रही है, कुछ समझ नहीं आता. रजनीकांत जैसे सुपरस्टार को ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया. उनका एंट्री सीन काफी हल्का है. 

आमिर खान जैसे एक्टर का रोल ठीक से नहीं लिखा गया. उपेंद्र से बस मार काट के लिए केमियो करवा दिया गया. फिल्म खत्म होने का नाम ही नहीं लेती, आप परेशान हो जाते हैं, आपको सोचना पड़ता है कि वॉर 2 ज्यादा खराब है या फिर ये.

इस फिल्म की हाइप इतनी जबरदस्त थी, सुना है 4500 तक के टिकट बिक रहे हैं और फिर जब ऐसा सिनेमा देखने को मिले तो गुस्सा आता है. फैंस और दर्शकों के साथ ये धोखा ही कहा जाएगा. सिर्फ बीजीएम ठीक है लेकिन हम बीजीएम सुनने 3 घंटे थिएटर नहीं जाते, जैसे बागी 4 के टीजर में सिर्फ मारकाट होती है वैसे ही यहां होती है. हर कोई बस मारने काटने आता है, कहानी का सिरपैर नहीं समझ आता.

एक्टिंग- रजनीकांत ने अच्छा काम किया है लेकिन उनका कोई ऐसा अवतार नहीं दिखा जो ना देखा हो. उनका स्टाइल और स्वैग बहुत अच्छे से नहीं दिखाया गया. ऐसे रोल वो कर चुके हैं, यहां दर्शक कुछ अलग, कुछ बड़ा देखना चाहता था.

Soubin shahir ने ठीक काम किया है लेकिन उनका किरदार क्या कर रहा है, क्यों कर रहा है, ये ठीक से लिखा ही नहीं गया. श्रुति हसन ने बहुत खराब काम किया है. उपेंद्र बस मार काट के लिए आए हैं. एक्टिंग की गुंजाइश नहीं. आमिर ने बढ़िया केमियो किया है लेकिन उनके किरदार को ठीक से फिल्म में बताया ही नहीं गया. कुल मिलाकर एक्टर्स इस खराब फिल्म को नहीं बचा सके.

राइटिंग और डायरेक्शन- लोकेश कनगराज की राइटिंग बहुत खराब है. उन्होंने एक अच्छा मौका गंवा दिया. इतनी सिंपल कहानी और ऐसा खराब ट्रीटमेंट. डायरेक्शन की तो खैर बात ही छोड़ दीजिए.

कुल मिलाकर रजनीकांत के कट्रर फैन हैं तो देखिए वर्ना नहीं

रेटिंग-2 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 9 बजे तक 81 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 9 बजे तक 81 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan Release Date: बेटे जेसन की 'सिग्मा' से होगा थलपति विजय की फिल्म का क्लैश?
जन नायकन रिलीज डेट: बेटे जेसन की 'सिग्मा' से होगा थलपति विजय की फिल्म का क्लैश?
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
Film City में IAS तुकाराम मुंढे का खौफ, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
IAS तुकाराम मुंढे के एक्शन से डरे प्रोड्यूसर्स, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget