एक्सप्लोरर

Yoga For Hair: कलर न दवा और न डाइट, सिर्फ योग से बालों को बनाएं एकदम काला

Yoga For Grey Hair: क्या आप बालों के सफेद होने और झड़ने से परेशान हैं तो इसके लिए दवा और कलर नहीं बल्कि योग का सहारा लें. इन खास योगासन को करने से बाल काले और मजबूत बनते हैं.

Yoga For Hair Growth: आजकल समय से पहले बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. बढ़ते तनाव, लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी की वजह से ऐसा जल्दी होने लगा है. अब बालों की सफेदी बढ़ती उम्र की निशानी नहीं रही. आपको बहुत कम उम्र के बच्चों में भी ये समस्या देखने को मिल जाएगी.

बालों को काला बनाने के लिए मार्केट में कई तरह के शैंपू, कलर और ऑयल आपको मिल जाएंगे. इन फैंसी उत्पादों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं. हालांकि कई बार इसके साइड इफेक्ट्स भी नज़र आते हैं. अगर आप भी बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो योग के जरिए बालों को काला बना सकते हैं.  

बालों के लिए योगासन

उष्ट्रासन (Camel Pose)- इस योगासन से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे बालों की ग्रोथ और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद मिलती है. इस योगासन से थायरॉयड ग्रंथि संतुलित होती है, जिससे बालों का झड़ना और सफेद होना कम होने लगता है. 

पवनमुक्तासन (Wind Releasing Pose)- इस योगासन से पाचन मजबूत होता है और कब्ज में राहत मिलती है. पाचन संबंधी समस्याएं भी बालों की हेल्थ खराब करती हैं. इस योग से दिमाग शांत होता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है. 

वज्रासन (Thunderbolt Pose)- वज्रासन के कई फायदे हैं, लेकिन सबसे अहम है कि इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है. इस आसन को करने से बालों की कोशिकाओं में पोषण की आपूर्ति होती है. जिससे बाल कम टूटते और डैमेज होते हैं. 

अधो मुख श्‍वानासन (Downward Facing Dog Pose)- आपको हर रोज ये योगासन करना चाहिए. जब आप डॉग पोज़ में सिर नीचे करते हैं तो इससे तनाव दूर होता है और समय से पहले होने वाले सफेद बालों की समस्या कम होती है. इससे बालों का अच्छा विकास होता है. 

नाखून रगड़ना- बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए नाखून रगड़ने वाला योग जिसे बालयम योग कहते हैं काफी अच्छा आसन है. इस योगासन को आप कभी भी कहीं भी कर सकते हैं. इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन अच्छा रहता है. इससे बाल मजबूत, सफेद होने और झड़ने से बचते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- 

Hair Care Tips For Women: महिलाओं को जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर, मुद्दा आपके बालों से जुड़ा है

पेट में हो कैंसर तो देखने को मिलते हैं ये शुरुआती लक्षण, बढ़ने से रोकें ये जानलेवा बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Roti Storage Tips: रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम
रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget