एक्सप्लोरर

Winter Makeup Tips: ठंड में मेकअप के बाद स्किन हो जाती है रुखी, ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये विंटर मेकअप हैक्स

Makeup Tips In Winter: खूबसूरत दिखना है तो आपको सीजन के हिसाब से मेकअप करना चाहिए. सर्दियों में स्किन काफी ड्राई रहती है और मेकअप के बाद और भी ड्राई हो जाती है.

Easy Makeup Hacks: सर्दियों में त्वचा काफी रूखी रहती है. ऐसे में अगर आपको पार्टी फंक्शन के दौरान मेकअप करना पड़ जाए तो स्किन काफी ड्राई नजर आने लगती है. खासतौर से जिन लोगों की त्वचा ज्यादा रुखी रहती है. उनके लिए मेकअप करना बड़ी समस्या बन जाता है. हालांकि अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए मेकअप (Makeup) करेंगी तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. सर्दियों में मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को नेचुरल सॉफ्ट और ग्लोसी बनाने की कोशिश करें. हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं,  जिससे ड्राई स्किन होने के बावजूद भी आपका मेकअप एकदम नेचुरल लगेगा. 

सर्दियों में मेकअप करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

1- मसाज करें- सर्दियों में जब भी मेकअप करें उससे पहले त्वचा पर किसी मॉश्चराइजर से मसाज कर लें. उंगलियों की मदद से हल्के हाथ से सिर्फ 2 मिनट तक मसाज करें और आखिर में चेहरे को हाथ से थपथपा लें. मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और मेकअप अच्छी तरह स्किन में समा जाता है. इस तरह मेकअप करने के बाद स्किन बिल्कुल भी ड्राई नहीं लगती और काफी ग्लो करती है. 

2- ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट- ठंड में ड्राई मेकअप प्रोडक्ट्स की बजाए ग्लॉसी प्रोडक्ट चुनें. आपको ऐसे प्रोडक्ट खरीदने चाहिए जिसमें विटामिन सी, ए, ई, एंटीऑक्सीडेंट हों. खासतौर से फाउंडेशन या कंसीलर में विटामिन सी और ई का होना जरूरी है. इससे चेहरा ज्यादा ग्लो करता है. अगर आप मेकअप सेटिंग स्पे का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें भी मॉइस्चर का ख्याल रखें. इस तरह आपका मेकअप लॉन्ग लास्टिंग होगा. 

3- लिक्विड इल्युमिनेटर का इस्तेमाल- सर्दियों में मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि सबसे पहले चेहरे की किसी क्रीम से मसाज करें. उसके बाद प्राइमर अप्लाई करें. इसके बाद क्रीमी लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. फाउंडेशन में लिक्विड इल्युमिनेटर मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग लगती है. 

4- हाइलाइटर है जरूरी- मेकअप करने के बाद अपने आप चिकबोन, नोज और आईब्रो के उपर हाइलाइटर का इस्तेमाल जरूर करें. इससे स्किन की कॉन्टोरिंग होती है और मेकअप के बाद आपकी स्किन काफी ग्लो भी  करती है.

5- लिप ग्लॉस है जरूरी- ठंड में लिप्स काफी ड्राई रहते हैं ऐसे में आपको मैट लिपस्टिक की बजाए ग्लॉसी लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए. इससे आपके लिप्स हाइलाइट होते हैं और शाइन करते हैं. अगर मैट फिनिश लिपस्टिक लगानी है तो आप पहले होठों पर थोड़ी वैसलीन या लिप ग्लॉस जरूर लगा लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Winter Skin Care: क्रीम और लोशन के बाद भी त्वचा रूखी रहती है तो मुलायम त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget