एक्सप्लोरर

पुरुषों के मुकाबले क्या महिलाओं को ज्यादा लगती है ठंड? जान लीजिए जवाब

Women Feel Colder Than Men: क्या महिलाओं को सच में पुरुषों से ज्यादा ठंड लगती है? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक और हार्मोनल कारण क्या है.

Women Feel Colder Than Men: ऑफिस में एक तरफ एसी की ठंडी हवा में आराम से बैठे कुछ लोग होते हैं और दूसरी तरफ कुछ लोग स्वेटर में भी ठिठुरते हैं. अक्सर ये ठंड में कांपती हुई टीम की वो सदस्य होती हैं, जो बार-बार कहती हैं. “मुझे तो बहुत ठंड लग रही है.” घर में भी यही सीन, वही कमरा, वही तापमान, लेकिन पति को ठंड नहीं लग रही और पत्नी को रजाई भी कम लग रही है. तो सवाल उठता है कि, क्या महिलाओं को वाकई पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगती है?

महिलाओं का मेटाबॉलिज्म होता है थोड़ा धीमा होता है 

महिलाओं का बेसल मेटाबॉलिक रेट पुरुषों की तुलना में थोड़ा कम होता है, यानी शरीर उतनी तेजी से ऊर्जा नहीं बना पाता है. मेटाबॉलिज्म जितना स्लो होगा, शरीर उतनी ही कम गर्मी पैदा करेगा. 

ये भी पढ़े- गर्मी में गोंद कतीरा और दूध का कॉम्बिनेशन है बेस्ट, पीते ही इन समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

त्वचा के नीचे फैट की वजह से होता है 

महिलाओं के शरीर में पुरुषों की तुलना में फैट यानी त्वचा के नीचे की वसा अधिक होता है. ये फैट शरीर की गर्मी को अंदर तो रखता है, लेकिन स्किन पर ब्लड फ्लो कम कर देता है. जिससे हाथ-पैर ज्यादा ठंडे लगते हैं. 

ब्लड फ्लो और हार्मोन का कनेक्शन क्या है 

महिलाओं में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन शरीर के तापमान को प्रभावित करते हैं. ठंड के मौसम में ये हार्मोन शरीर के बाहरी हिस्सों में ब्लड फ्लो कम कर देते हैं, जिससे वो हिस्से जल्दी ठंडे हो जाते हैं. 

शरीर का तापमान मैनेज कैसे करें 

पुरुषों और महिलाओं के शरीर का सिस्टम अलग-अलग तरीके से काम करता है. पुरुषों का शरीर कोर बॉडी टेम्परेचर बनाए रखने के लिए ज्यादा हीट जनरेट करता है, वहीं महिलाओं का शरीर हीट को ज्यादा कंजर्व करता है.

साइकोलॉजिकल फैक्टर से लग सकती है ठंड 

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की ठंड को महसूस करने की संवेदनशीलता ज्यादा होती है. यानी, वही तापमान पुरुषों को सामान्य लगेगा, लेकिन महिलाओं को अधिक ठंडा महसूस होगा.

अगली बार जब कोई महिला कहे कि "बहुत ठंड लग रही है", तो ये सिर्फ नाटक नहीं, बल्कि बायोलॉजिकल हकीकत है. उनके शरीर की बनावट, हार्मोन और ब्लड फ्लो का तरीका उन्हें सच में ठंड का ज्यादा एहसास कराता है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget