एक्सप्लोरर

सांस के मरीज बरतें ये सावधानी, खाने में इन 8 चीजों से करें परहेज

क्या आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए और कौन सी चीजें हैं जो अस्थमा के मरीज की समस्या और बढ़ा सकती हैं.

बढ़ते प्रदूषण और तनावभरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है. हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों सभी को सांस से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं. जरा सा कुछ करें कि सांस फूलने लगती है. कई बार खान-पान की लापरवाही से भी सांस की समस्या बढ़ जाती है. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपको सांस से जुड़ी परेशानी ज्यादा हो सकती है. तम्बाकू में ऐसे तत्त्व होते हैं जो फेफड़ो में जाकर रुकावट पैदा करते हैं. इससे सांस की बीमारी होने लगती है.

बढ़ते प्रदूषण की वजह से बच्चों को भी सांस की समस्या परेशान करने लगी है. कोरोना से संक्रमित मरीजों के फेफड़े काफी प्रभावित होते हैं. ऐसे में सांस से जुड़ी समस्या और बढ़ जाती है. सांस की बीमारी होने पर आपको अस्थमा, निनोमिया, टीबी आदि होने के कारण समस्या बढ़ जाती है. आप खान-पान से जुड़ी आदतों में बदलाव करके और कुछ चीजों से परहेज करके सांस की समस्या से राहत पा सकते हैं. जानते हैं सांस के मरीजों को कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए. 

1- मूंगफली- सांस के मरीज को ज्यादा मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए. कई बार मूंगफली से भी एलर्जी होने लगती है. अस्थमा भी एलर्जी के कारण हो सकता है. तो ऐसे में मूंगफली का सेवन न के बराबर करें, बल्कि किसी भी चीज का सेवन करने से पहले ये जरूर पता करें कि वह नुकसानदायक तो नहीं है.

2- दूध- वैसे तो दूध बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अस्थमा के पेशेंट के लिए नुकसानदेह माना जाता है. कई बार दूध पीने बाद, सांस के मरीजों को खासी, गले में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है. इसलिए दूध का सेवन भी न करें तो अच्छा है.

3- नमक- हमेशा कहा जाता हैं न कि ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज सेहत के लिए खराब ही साबित होती है. ठीक उसी तरह से ज्यादा नमक भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है. नमक के सेवन से गले में सूजन आती है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत आती है. 

4- अल्कोहल- शराब और बियर दोनों में ही सल्फाइट मौजूद होता है जो सांस लेने में दिक्कत करता है. इसलिए अस्थमा पेशेंट को शराब और बियर दोनों का ही सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए.

5- अंडे- अंडे में कुछ ऐसे तत्त्व मौजूद होते है जिसके कारण फेफड़ो में तकलीफ होने लगती है. इसलिए सांस के मरीजों को अंडे खाना बिल्कुल मना होता है.

6- सोया- सोया भी कई बार एलर्जी का कारण बनता है. अस्थमा पेशेंट के लिए किसी भी चीज से एलर्जी ही सबसे ज़्यादा नुकसानदायक साबित होती है. आपको सोच समझ ही सोया का सेवन करना चाहिए.

7- मछली- जो लोग नॉनवेज नहीं खाते उनके लिए तो सही है, लेकिन नॉनवेज खाने वालों को फिश यानि मछली का सेवन एकदम बंद कर देना चाहिए. अस्थमा के मरीज को मछली से परहेज करने की सलाह दी जाती है. 

8- सुपारी- सुपारी का सेवन फेफड़ो की मरीज के लिए नुकसानदायक बताया गया है. अस्थमा पेशेंट को सुपारी का सेवन नियमित तौर पर नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें स्प्राउट्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget