एक्सप्लोरर

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं? जानिए कारण, इलाज और बचाव के तरीके

आंखों के नीचे काले घेरे केवल थकावट या नींद की कमी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही समस्याओं का संकेत भी हो सकते हैं. सही जानकारी और घरेलू उपायों से इनका इलाज मुमकिन है.

कई लोगों आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान रहते हैं. कभी थकावट के कारण तो कभी नींद की कमी की वजह से चेहरा थका थका और उम्र से बड़ा दिखने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह डार्क सर्कल्स सिर्फ बाहरी लुक से ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही परेशानियों की तरफ भी इशारा करते हैं. चलिए आज आपको बताते हैं की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं. इसका कारण क्या है और साथ ही इसका इलाज और बचाव के तरीके क्या-क्या है.

क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स

डार्क सर्कल्स आमतौर पर स्किन के नीचे की नसों के ज्यादा दिखने से होते हैं. खासकर जब स्किन पतली हो जाती है या फिर शरीर में पानी की कमी होती है. इसके अलावा उम्र बढ़ने, लगातार स्क्रीन पर रहना, नींद पूरी न होना, डिहाइड्रेशन, एलर्जी, धूप में ज्यादा रहना और यहां तक कि जेनेटिक्स के कारण भी डार्क सर्कल्स सबसे ज्यादा होते हैं.

उम्र और स्किन थिनिंग भी है डार्क सर्कल्स की वजह

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है, स्किन की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और कोलेजन का लेवल भी गिरने लगता है. इससे आंखों के नीचे की नसें ज्यादा दिखने लगती है और स्किन धंसी हुई सी लगती है.

नींद की कमी और थकावट

पूरी नींद ना लेने या जरूरत से ज्यादा सोने से स्किन डल हो जाती है. आंखों के नीचे की ब्लड वेसल्स उभरकर दिखाई देती हैं. यही नहीं इससे सूजन भी हो सकती है. जिससे डार्क सर्कल और गहरे लगते हैं.

एलर्जी और आंखों को रगड़ना

एलर्जी होने पर बार-बार आंखें मसलना भी ब्लड वेसल्स को डैमेज कर सकता है. जिससे वहां की स्किन डार्क होने लग जाती है. यह भी डार्क सर्कल्स की एक बड़ी वजह है.

पानी की कमी और धूप का असर

शरीर में हाइड्रेशन की कमी से भी आंखों के नीचे की स्किन पीली और फिक्की दिखाई देने लगती है. वहीं धूप से मेलानिन बढ़ने पर हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है‌. जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं. इसके अलावा एनीमिया यानी शरीर में आयरन की कमी थायराइड या कुछ हार्मोनल गड़बड़ियां भी डार्क सर्कल्स को बढ़ाती है.

डार्क सर्कल्स का घरेलू इलाज

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए इसके अलावा आप आंखों के नीचे ठंडी टी बैग से या खीरे की स्लाइस रख सकते हैं. कोल्ड कंप्रेस यूज करके भी आप आंखों के नीचे की सूजन कम कर सकते हैं. वही डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आप चेहरा धोने के बाद हल्का सा मसाज कर सकते हैं. ताकि ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहे इसके अलावा धूप में निकलते वक्त सनग्लासेस और सनस्क्रीन लगाना ना भूलें.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान जी क्यों मचलाने लगता है, जानें क्या है ये केमिकल लोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fresh Mangoes: आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Wooden Door Swelling: लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget