एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी के दौरान जी क्यों मचलाने लगता है, जानें क्या है ये केमिकल लोचा

Nausea During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में जी मचलाना आम समस्या है. जानें इसके पीछे का कारण और किन चीजों से राहत मिल सकती है.

Nausea During Pregnancy: जब किसी महिला को पता चलता है कि वह मां बनने वाली है, तो वह पल उसके जीवन का सबसे खास होता है. लेकिन इसी खुशी के साथ शुरू होती है कुछ असहज चुनौतियां, जिनमें सबसे आम है जी मचलाना.सुबह-सुबह मुंह का स्वाद कड़वा लगना, पेट में उलझन होना, खाना देखकर घबराहट होना, ये लक्षण प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में ज्यादातर महिलाओं को परेशान करते हैं. कई बार तो ये लक्षण पूरे दिन बने रहते हैं. तो सवाल उठता है कि आखिर ये जी मचलाने वाला ‘केमिकल लोचा’ होता क्या है और इसका समाधान क्या है?

इस पर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दीप्ति जैन  बताती हैं कि ऐसा होना बिलकुल सामान्य है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. करीब 70 प्रतिशत महिलाओं को प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में जी मचलाने या उल्टी की समस्या होती है. यह हार्मोनल बदलाव के कारण होता है, खासकर एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन जब तेजी से बढ़ते हैं. तब ऐसा होने लगता है. ये हार्मोन शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करते हैं, लेकिन इनके अचानक बढ़ने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे जी मचलाता है. 

ये भी पढे़- घोड़े का पेशाब पीने से क्या वाकई छूट जाती है शराब की लत? जान लीजिए क्या है सच

एकसाथ भारी खाना न खाएं 

पूरा पेट भरकर खाना मतली को और बढ़ा सकता है दिनभर में 5 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं. सुबह उठते ही कुछ हल्का और ड्राय खाना जैसे बिस्किट लें.

मिर्च-मसाले और तले-भुने खाने से परहेज करें

तेल और मसालों वाला खाना पेट में एसिडिटी और गैस बढ़ा सकता है. उबली हुई या हल्की-फुल्की चीजें खाएं, जैसे मूंग दाल, खिचड़ी या सूप.

अदरक और नींबू का सेवन करें

ये दोनों घरेलू नुस्खे जी मचलाने में बहुत असरदार हैं. अदरक वाली चाय या गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालकर पिएं.

पर्याप्त आराम और नींद लें

थकावट भी जी मचलाने को बढ़ा सकती है. इसलिए 7 घंटे की नींद और दिन में थोड़ी देर आराम जरूरी है.

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर मतली इतनी ज्यादा हो जाए कि खाना-पीना मुश्किल हो जाए, या शरीर में पानी की कमी महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. यह हाइपरएमेसिस ग्रेविडेरम नामक कंडीशन हो सकती है जो इलाज की मांग करती है.

प्रेग्नेंसी में जी मचलाना एक आम लेकिन असहज अनुभव है।. यह शरीर में चल रहे हार्मोनल बदलाव का हिस्सा है, जिसे सही खानपान, आराम और घरेलू उपायों से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.घबराने की बजाय सावधानी अपनाएं और डॉक्टर की राय से सुरक्षित गर्भावस्था का आनंद लें.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget