एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: महिलाओं को फिटनेस के लिए कौन सी एक्सरसाइज कितनी देर करनी चाहिए, जानिए

Workout For Women: महिलाओं में फिटनेस का क्रेज बढ़ रहा है लेकिन कई बार वॉक और एक्सरसाइज में घंटों स्पेंड करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है. जानिए पतला होने के लिए कौन सी एक्सरसाइज कितनी देर करें.

Exercise For Weight Loss: आजकल महिलाएं खुद की फिटनेस को लेकर बहुत ध्यान रखती हैं. वो दौर गया जब हमारी मम्मी, दादी और नानी अपनी फिटनेस और लुक को लेकर बिल्कुल ध्यान नहीं देती थी. ऐसे में कई बार मोटापा बढ़ता था और शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती थीं. मोटापे की वजह से महिलाओं को सबसे ज्यादा घुटनों में दर्द की समस्या होती है. ऐसे में खुद को फिट रखना जरूरी है. अब महिलाएं आपको जुम्बा, योग या फिर जिम में एक्सरसाइज करती दिख जाएंगी. हर उम्र की महिलाएं अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहती हैं और इसके लिए कोई ना कोई एक्सरसाइज जरूर करती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए. कौन सा वर्कआउट कितनी देर का होना चाहिए. आइये जानते हैं.

  • वेट लॉस एक्सरसाइज- ज्यादातर महिलाएं वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करती हैं. वजन घटाने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या कोई दूसरी फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. वेट लॉस के लिए आप हफ्ते में 200 से 300 मिनट तक एक्सरसाइज करें. ध्यान रखें हल्के फुल्के वर्कआउट से वजन कम नहीं होता. वजन कम करने के लिए 30 मिनट की डेली रनिंग या ब्रिस्क वॉक करना जरूरी है.
  • एरोबिक एक्टिविटी- आजकल महिलाओं में एरोबिक के जरिए वजन घटाने का काफी ट्रेंड है. एरोबिक एक्सरसाइज में आप डांस के साथ एक्सरसाइज करते हैं. ये तरीका महिलाओं को काफी पसंद आता है. एरोबिक एक्टिविटी से पूरी बॉडी की फिटनेस और हार्ट की हेल्थ अच्छी रहती है. आपको हफ्ते में कम से कम  75 से 100 मिनट तक ये एक्सरसाइज करनी चाहिए. एरोबिक एक्सरसाइज जैसे डांसिंग, जुंबा, स्विमिंग या साइक्लिंग डेली 15-20 मिनट करना जरूरी है.
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- आजकल महिलाएं भी मसल्स स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग लेती हैं. खासतौर से यंग लेडीज में मसल्स स्ट्रेंथनिंग का ट्रेंड आ रहा है. हालांकि ज्यादातर महिलाएं अपनी क्षमता के मुताबिक ही एक्सरसाइज करना पसंद करती है लेकिन वो महिलाएं जो मसल्स स्ट्रेंथ करना चाहती है उनको हफ्ते में कम से कम दो दिन सभी मसल्स की एक्सरसाइज करनी चाहिए. लगभग 12 से 15 बार के बाद अपनी मसल्स  थका देने के वाली एक्सरसाइज का सेट करना चाहिए. 
  • फिटनेस वर्कआउट- अगर आप सिर्फ अपनी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करती हैं तो इसके लिए दिन में कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें. आप हफ्ते में 150 से 200 मिनट वॉक करें. इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है और बॉडी एक्टिव बनी रहती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips For Women: शरीर में होने वाले ये बदलाव कहीं कर ना दें आपको बीमार, बरतें सावधानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Diwali Diya Safety: दिवाली पर घर की इन जगहों पर भूलकर भी न जलाएं दीए, हो सकता है खतरा
दिवाली पर घर की इन जगहों पर भूलकर भी न जलाएं दीए, हो सकता है खतरा
Switchboard Cleaning Tip: घर में लगे बिजली के बोर्ड को बगैर पानी ऐसे चमकाएं, दिवाली पर अलग दिखेगा घर
घर में लगे बिजली के बोर्ड को बगैर पानी ऐसे चमकाएं, दिवाली पर अलग दिखेगा घर

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget