एक्सप्लोरर

Weight Loss: करी पत्ता जूस वजन घटाने में है मददगार, बालों को भी बनाता है हेल्दी

Weight Loss Drink: खाली पेट करी पत्ता का जूस पीने से वजन कम होता है. डायबिटीज में भी करी पत्ता बहुत फायदा करता है. इसे पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और पाचनतंत्र मजबूत बनता है.

Curry Leaf Juice: वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं. वजन घटाने में जूस बहुत फायदेमंद होते हैं. आप फल और सब्जियों के जूस डाइट में जरूर शामिल करें. इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी वजन घटाने में कारगर साबित होते हैं. आप करी पत्ता का इस्तेमाल खाने में और जूस बनाने में कर सकते हैं. करी पत्ता आपको ज्यादातर सभी के घरों में आसानी से मिल जाएगा. सब्जी वालों के पास भी करी पत्ता मौजूद होता है. करी पत्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. खाली पेट करी पत्ता खाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं. डायबिटीज के मरीजों को लिए करी पत्ता रामबाण इलाज है. नियमित रूप से करी पत्ता खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है और वजन कम होने लगता है. आइये जानते हैं करी पत्ता का जूस पीने से क्या फायदा होता है और इसे कैसे आप घर में तैयार कर सकते हैं? 

करी पत्ता के जूस के फायदे 

1- पाचन में सुधार- ये बात हम सभी जानते हैं कि अगर हमारा पाचन तंत्र सही से काम करता है तो शरीर पर फैट जमा नहीं होता और वजन भी कम हो जाता है. करी पत्ता खाने से हमारे पाचन तंत्र में सुधार होता है जिससे गैस और अपच की समस्या नहीं होती. इसके अलावा करी पत्तों को खाने से आंतों को भी फायदा होता है. जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है. ये सभी चीजें वजन कम करने के लिए बहुत कारगर हैं.

2- बॉडी को डिटॉक्स करे- रोजाना करी पत्ता खाने से आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्स हो जाता है. करी पत्ता चबाने से शरीर की सफाई होती है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं. करी पत्ता कैलोरी बर्न करने का काम भी तेजी से करता है. इसके अलावा बॉडी पर फैट जमा होने से बचाता है. रोज सुबह करी पत्ते के जूस या चाय पीने से आपका एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म दोनों बढ़ते हैं. 

3- चर्बी घटाने में असरदार- वजन कम करने में करी पत्ता सबसे ज्यादा असरदार है. वेट लॉस करने के लिए करी पत्ता एक कैटिलिस्ट यानि मुख्य स्रोत के तौर पर काम करता है. इसमें एल्कालॉइड होते हैं, जिसमें मोटापा और लिपिड कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में भी कमी आती है जिससे वजन कम हो जाता है. साथ ही करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. कहते हैं शरीर में रक्त शर्करा का स्तर वजन बढ़ाने और वजन घटाने दोनों असर डालता है. 

कैसे बनाएं करी पत्ता का जूस 
करी पत्ता से जूस बनाने के लिए आप पत्तों को धोकर पानी में उबाल लें. थोड़ी दर तक उबलने के बाद इसे छान लें और पी लें. आप इसे चाय के जैसा गर्म-गर्म ही पिएं. इसके अलावा आप इसे ठंडा होने पर पत्तों के साथ पीस भी सकते हैं. इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसे पी लें. कोशिश करें इस जूस का सेवन खाली पेट ही करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lemon Water: सिर्फ वजन नहीं घटाता नींबू पानी, हर दिन पीने से होते हैं कई और फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget