एक्सप्लोरर

Lemon Water: सिर्फ वजन नहीं घटाता नींबू पानी, हर दिन पीने से होते हैं कई और फायदे

Lemon Water Every Day: हर दिन नींबू पानी पीने से वजन को कम होता ही है. साथ ही सुंदरता में भी बढ़ती है और सेहत भी बेहतर बनती है.

Lemon Water Benefits: नींबू पानी पीने की जब भी बात आती है तो इसे सिर्फ हाइड्रेशन और शरीर को ठंडक देने से जोड़कर देखा जाता है. जब हर दिन एक गिलास नींबू पानी पीने की बात की जाती है तो इसे वेट लॉस से जोड़ लिया जाता है. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.  क्योंकि नींबू पानी शरीर को हाइड्रेशन और वेट लॉस से कहीं अधिक लाभ पहुंचाता है. इस आर्टिकल में आपको हर दिन नींबू पानी पीने के लाभ के साथ ही नींबू पानी पीने की सही विधि और सही समय भी बताया जा रहा है... 

  • एंटी-एजिंग: नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ये आपकी स्किन की रिपेयरिंग स्पीड को बढ़ाने में मदद करता है. इससे त्वचा में कसावट बनी रहती है और चेहरा ग्लो करता है.
  • हेल्दी हेयर: नींबू में हाइड्रेशन के साथ ही एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज भी होती हैं. इसलिए यह बालों को अंदर से पोषण देकर इनकी जड़ों को मजबूती देने का काम करता है.
  • एक्ने फ्री स्किन: नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने पर ऐक्ने की समस्या दूर होती है. अगर आपकी स्किन ऐक्ने प्रोन है तो आपको हर दिन एक गिलास नींबू पानी जरूर पीना चाहिए.
  • पाचन को बेहतर बनाए: हर दिन नींबू पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और अपच, गैस, खट्टी डकारें जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. यहां तक कि खाना खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो तो भी आप सिर्फ एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़कर इसका सेवन कर लीजिए. 
  • इम्युनिटी बढ़ाए:  विटमिन-सी और साइट्रिक एसिड के कारण नींबू इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता और यह आपकी ओरल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. जैसे, मसूड़ों से रक्त आने से लेकर गाले में दर्द होने तक की समस्या नींबू से दूर हो जाती है. आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर गरारे करें. ये दोनों समस्याएं चंद मिनट में दूर हो जाएंगी.

नींबू पानी पीने का सही समय

  • आपको किस समय नींबू पानी पीना चाहिए यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. हालांकि हर मौसम में आप दोपहर के भोजन के एक घंटा बाद नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. 
  • वेट लॉस के लिए नींबू पानी पीना हो तो आप सुबह के समय इसका उपयोग करें. सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर पिएं. पानी गुनगुना रखना बेहतर होता है.
  • हाजमा सही रखने के लिए आप भोजन के तुरंत बाद आधा गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पी सकते हैं. ध्यान रखें कि पानी गुनगुना ही होना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आयुर्वेदिक औषधि है त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए

यह भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए रोज खाएं ये चीजें, स्ट्रॉन्ग होगी बॉडी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget