इन संकेतों से जानिए, आपका रिश्ता कितना मजबूत है
एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है भरोसा और उससे भी ज्यादा जरूरी होता है एक दूसरे को समय देना.तो क्या आप देते हैं अपने पार्टनर को समय? क्या करते हैं आप अपने पार्टनर पर भरोसा? जानिए इन संकेतों के जरिये आपका रिश्ता है कितना मजबूत.

जब आप प्यार में पड़ते हैं या किसी के साथ एक रिश्ते में जुड़ते हैं तो उस समय सब कुछ नया होता है. आपको वह इंसान दुनिया का सबसे अच्छा इंसान लगने लगता है और उस समय आप एक कल्पना की दुनिया में जीते हैं. लेकिन जरूरी नहीं है कि चीजें जैसी आज हैं, वैसी ही आने वाले समय में भी रहें.
वैसे तो रिलेशनशिप में कपल्स के बीच प्यार और तकरार होना आम सी बात है और ऐसा माना जाता है कि प्यार के साथ-साथ थोड़ी तकरार भी होनी चाहिए. इससे रिश्तों में बैलेंस बना रहता है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप कोई भी कदम बेहद सोच-समझकर बढ़ाएं. आप ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिन्दगी का सफर शुरू करें, जो आपका साथ पूरी दे और आपको यूं ही हमेशा प्यार व सम्मान देता रहे. तो चलिए हम आपको उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आपका अपने पार्टनर से रिश्ता ताउम्र चलेगा-
एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल महसूस करना अक्सर देखा जाता है कि रिश्ते की शुरूआत में दोनों ही व्यक्ति एक-दूसरे के सामने सिर्फ अपनी अच्छाईयों को ही रखना चाहते हैं और वह ऐसी कोई बात या अपनी कोई आदत अपने पार्टनर को नहीं दिखाना चाहते, जिससे उनके पार्टनर की धारणा बदले. लेकिन अगर आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल महसूस करते हैं और अपनी कोई भी आदत या बात कहने में हिचकिचाते नहीं हैं तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत बन रहा है.
भरोसा करते हैं एक दूसरे पर किसी रिश्ते के लिए भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है. ठीक उसी तरह, जैसे कोई बच्चा अपनी मां पर भरोसा करता है और जिससे वह प्यार करता है. आपके साथी को यह जानना होगा कि आप भरोसेमंद हैं और मुश्किल समय में उसके साथ रहेंगे. भरोसा एक रिश्ते में, सभी दरारें और अंतर को खत्म करने का कारक है. ये जानना जरूरी है, कि भरोसा आपकी समस्याओं को दूर कर सकता हैं और इससे आप अपने साथी के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं. अगर आपके रिश्ते में भरोसा है, तो आप दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा रहने वाले हैं.
सफलता की खुशी एंजोय करते हैं अक्सर ऐसा होता है कि कपल्स भूल जाते हैं कि वह भले ही दो अलग-अलग इंसान हैं, लेकिन एक रिश्ते ने उन्हें बांधा हुआ है. ऐसे में वह सिर्फ अपने करियर, अपनी सफलता और अपनी खुशियों के बारे में ही सोचने लग जाते हैं. लेकिन अगर आप दोनों शुरू से ही एक-दूसरी की खुशी या सफलता को सेलिब्रेट करते हैं और अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ हद तक समझौता करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं तो यह भी एक अच्छा संकेत है.
कुछ छिपाते नहीं हैं एक दूसरे से विश्वास के बाद अगर कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है, तो वो है आप दोनों एक दूसरे से सारी जरूरी बातें शेयर करते हैं. रिश्ते में एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से खुला होना महत्वपूर्ण है. ईमानदारी को बढ़ावा देने का अर्थ ये नहीं है कि अपने साथी को ये बताएं, कि उनके बारे में क्या सोचते हैं. इसका मतलब, दोष और अपनी गलतियों को साझा करना है. ये जानना जरूरी है, कि क्या आप अपने पार्टनर के साथ ईमानदार महसूस करते हैं? अगर इसका जवाब हां है, तो ये एक अच्छा संकेत है और आप दोनों लंबे समय तक साथ रहेंगे.
अगर माफी मांगते हैं यह भी एक रिश्ते की मजबूती के लिए बेहद अहम है. कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति गलत होने के बावजूद भी अपने पार्टनर के सामने खुद को छोटा नहीं दिखाना चाहता या फिर रिश्ते को बनाए रखने के लिए हमेशा एक ही इंसान माफी मांगता है, तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा. वहीं, अगर दोनों में से किसी की भी गलती हो और वह व्यक्ति माफी मांगकर उस गलती को ना दोहराए तो आप ऐसे इंसान के साथ अपना भविष्य देख सकती हैं.
आप पहचानते हैं अपने अंतर को किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना सामान्य है, लेकिन एक दूसरे की पसंद को जानना आपके लिए जरूरी है. आप दोनों ही अलग व्यक्ति हैं और अपनी अलग-अलग सोच, भावना और विश्वास हैं. लेकिन परेशानियों को खत्म करना आप पर निर्भर करता है, कि आप उसे कैसे सुलझाते हैं, दोनों व्यक्तियों के रूप में या एक जोड़े के रूप में. अगर आप अपने पार्टनर की बात को समझते हैं और उनकी खुशी के बारे में सोचकर निर्णय लेते हैं, तो आपका रिश्ता हमेशा बरकरार रहेगा.
पर्याप्त समय निकालते हैं एक-दूसरे के लिए पूरे दिन में या सप्ताह में एक-दूसरे को एक निश्चित समय देना जरूरी है. दूरी बढ़ने के कारण आपका रिश्ता कमजोर भी बन सकता है. इस समय के दौरान, इस बात के बारे में जान लें, कि चीजें कैसे चल रही हैं. एक-दूसरे से पूछें कि क्या आप इस रिश्ते से खुश हैं? और इसकी परवाह करते हैं? आज आप हमारे बारे में कैसा महसूस करते हैं? क्या कुछ ऐसा है जिससे आप आज से या पिछले कुछ दिनों से अधूरा महसूस कर रहे हैं, या बात करना चाहते हैं? यही सब बातें हैं, जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं.
एक बेहतरीन श्रोता हैं रिश्ते की मजबूती के लिए अच्छा लिसनर होना बेहद जरूरी है. अगर आप दोनों ही अच्छे लिसनर हैं तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता कभी भी नहीं टूटेगा. लेकिन अगर आप दोनों में से कोई भी एक व्यक्ति हमेशा सिर्फ अपनी ही बात कहना चाहता है और सामने वाले की सुनने के लिए तैयार नहीं है तो समझ लीजिए कि आने वाले समय में आपके बीच झगड़े काफी अधिक बढ़ सकते हैं.
Health Tips : लहसुन खाते हैं तो जान लीजिए उससे होने वाले इन नुकसान के बारे में..
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























