एक्सप्लोरर

Health Tips : लहसुन खाते हैं तो जान लीजिए उससे होने वाले इन नुकसान के बारे में..

लहसुन भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है. लहसुन का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है. तो चलिए जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन खाने से क्या हो सकते हैं नुकसान.

नई दिल्ली: लहसुन हमारे दैनिक आहार का एक बड़ा हिस्सा है. इसका उपयोग भारतीय व्यंजनों में स्वाद जोड़ने के लिए किया जाता है. लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. लहसुन का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है. यह सामान्य सर्दी, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी मददगार साबित हो सकता है. लहसुन हमारे दैनिक आहार का एक हिस्सा है यही कारण है कि हमें लहसुन के दुष्प्रभावों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है. लहसुन का सेवन जब तक कम मात्रा में किया जाए तब तक सब कुछ ठीक है. लेकिन बहुत अधिक लहसुन का सेवन हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन सांस में बदबू, पेट या सीने में जलन, उल्टी का कारण बन सकता है. तो चलिए जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन के सेवन से क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

1. लहसुन में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अधिक मात्रा में लहसुन खाने से स्किन इर्रिटेशन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यही कारण है कि लहसुन को काटते समय अपनी त्वचा का ध्यान रखें. साथ ही इसके बहुत सेवन से बचें.

2. लहसुन का बहुत अधिक सेवन सांस में बदबू पैदा कर सकता है. यही कारण है कि लहसुन का सेवन करने के बाद माउथ फ्रेशनर का उपयोग करना चाहिए.

3. यदि आपको पाचन संबंधी समस्‍या है तो लहसुन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें. खाली पेट या उच्च मात्रा में सेवन करने पर दस्त भी हो सकते हैं.

4. शोध बताते हैं कि बहुत अधिक लहसुन का सेवन उल्टी और सीने में जलन की वजह बन सकता है अगर कच्चे रूप में इसका सेवन किया जाए.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें:

संतरे के छिलके को ऐसे करें इस्तेमाल, पाएं निखरी दमकती त्वचा

लॉकडाउन के दौरान घर की किचकिच को कहिए गुडबाय, जानिए- प्यार बांटने और खुश रहने के 5 टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget