एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: डाइटिंग करना हो रहा है मुश्किल, तो भूख लगने पर खाएं ये 5 रोस्टेड स्नैक्स

Weight Loss Snacks: डाइटिंग के दौरान आपको स्नैक्स भी हेल्दी चुनने चाहिए. आप स्नैक्स में रोस्टेड चना, सीड्स, मटर और मखाना खा सकते हैं.

Healthy Weight Loss Snacks: अक्सर लोग जल्दी वजन घटाने के चक्कर में डाइटिंग करने लगते हैं. हालांकि डाइटिंग को लंबे समय तक फॉलो करना काफी मुश्किल होता है. बहुत कम लोग हैं जो हेल्थ को ध्यान में रखते हुए जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं. कुछ हफ्ते डाइटिंग करने के बाद लोगों की क्रेविंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. इन स्नैक्स से आपको भूख भी कम लगेगी और क्रेविंग भी शांत हो जाएगी. 

दरअसल, डाइटिंग में स्नैक्स सबसे अहम पार्ट होता है जो ये डिसाइड करता है कि आपका वजन कम होगा या नहीं. लोग पतला होना चाहते हैं लेकिन पूरे दिन स्नैक्स खाने की आदत को नहीं छोड़ पाते. जिससे कैलोरी बढ़ने लगती है. अगर आप भी डायटिंग में स्नैक्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आपके लिए रोस्टेड स्नैक्स बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये काफी हेल्दी और कम कैलोरी वाले होते हैं. जानते हैं वजन घटाने के लिए आपको डाइट में कौन से ऐसे 5 रोस्टेड स्नैक्स शामिल करने चाहिए. 

1- मखाना- डाइटिंग के दौरान रोस्टेड स्नैक्स के तौर पर आपके लिए मखाना सबसे अच्छा ऑप्शन है. मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है जबकि सोडियम की मात्रा अधिक होती है. वहीं ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी मखाने का कम होता है. मखाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी होती है. आपको जब भी भूख लगे रोस्टेड मखाने खा सकते हैं. आप चाहें तो इन्हें माइक्रोवेब में भी भून सकते हैं. 

2- मटर- आपको कुछ हेल्दी और चटपटा खाने का मन करे तो आप रोस्टेड मटर खा सकते हैं. मटर को रोस्ट करना काफी आसान है. इसके लिए मटर को धोकर सुखा लें. अब किसी बेकिंग शीट पर 375 डिग्री टेंपरेचर पर 45 मिनट तक इन्हें बेक करें. आप शाम को चाय या कॉफी के साथ इस हेल्दी स्नैक को खा सकते हैं. 

3- चना- वजन घटाने वाले स्नैक्स में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है चना. रोस्टेड चना खाने से भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है. जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. भुने चने खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं. चने खाने के काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं. 

4- सीड्स- डाइटिंग के दौरान हेल्दी स्नैक्स में आप रोस्टेड सीड भी खा सकते हैं. आप अपनी पसंद के कोई भी सीड्स को भूनकर खा सकते हैं. आप सूरजमुखी, लौकी और अलसी के बीज को भूनकर किसी जार में बंद करके रख लें. भूख लगने पर स्नैक के तौर पर इनका सेवन कर सकते हैं. इससे वजन कंट्रोल रहेगा.

5- बादाम- रोस्टेड बादाम भी आपको डाइटिंग में मदद करेंगे. बादाम खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है. हेल्दी स्नैक्स के तौर पर आप बादाम खा सकते हैं. बादाम खाने से हार्ट, कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है. इससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो गेहूं नहीं, खाएं इस आटे की रोटी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
How Ants Choose The Best Path: फैसले लेने में बेस्ट क्यों मानी जाती हैं चींटियां, इनसे क्या सीखना जरूरी?
फैसले लेने में बेस्ट क्यों मानी जाती हैं चींटियां, इनसे क्या सीखना जरूरी?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget