एक्सप्लोरर

गर्मियों में एक्ने, पिंपल और ब्रेकआउट से बचना है तो ट्राई कीजिए खीरे से बना ये सुपरइफेक्टिव फेस मास्क

आप किसी ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की बजाय खीरे को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है और ये किस तरह से आपकी त्वचा को हिल करने में मदद करेगा...

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा की समस्या होना आम है. गर्मी के मौसम में सूरज की हानीकारक किरणें,धूल और गंदगी त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित करती है. वहीं पसीना आने के चलते डस्ट त्वचा पर चिपक जाती है और ये पिगमेंटेशन जैसा दिखाई देने लगता है. इसके अलावा गर्मियों के कारण एक्ने, पिंपल, ब्रेकआउट जैसी भी समस्या हो जाती है. पोर्स ब्लॉक हो जाता है, जिससे आपकी स्किन सांस नहीं ले पाती है. चेहरे की रौनक कहीं गायब सी हो जाती है. ऐसे में आप किसी ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की बजाय खीरे को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है और ये किस तरह से आपकी त्वचा को हिल करने में मदद करेगा...

खीरे से तैयार करें ये तीन तरह के फेस मास्क

1.खीरा और दही से फेस मास्क बनाइए

  • खीरे को छीलकर इसे मैश कर लीजिए.
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए.
  • इसे कुछ देर तक मिलाने के बाद पेस्ट को चेहरे पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाकर रखें.
  • उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें.
  • एक साफ कपड़े से थपथपा कर चेहरा सुखा लें.
  • गर्मियों में इस मास्क से त्वचा हाइड्रेट रहेगी और चमकदार भी बनेगी.

2.खीरा और शहद का मास्क

  • खीरे को छीलकर इसे पीस कर महीन पेस्ट बना लें
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं.
  • इन दोनों चीजों को खूब अच्छी तरह से मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगभग 25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें.
  • अब इसे गुनगुने पानी से धो लें और सूती कपड़े से थपथपा कर चेहरा सुखा लें.
  • गर्मी में होने वाली त्वचा में जलन दूर होगी और त्वचा पर निखार भी आएगा.

खीरा और एलोवेरा मास्क

  • खीरे को छीलकर इसका पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं.
  • इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 से 25 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.
  • फिर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें और चेहरे को थपथपा कर सुखा लें.
  • इस मास्क से  त्वचा पर होने वाली लालिमा और रैशेज दूर होगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी.

त्वचा को ऐसे फायदा पहुंचाता है खीरा

1.खीरे में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद होता है. इस वजह से ये त्वचा के लिए हाइड्रेशन का बढ़िया स्रोत बनता है. इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और आपकी त्वचा फ्रेश और खिली-खिली नजर आती है.
 
2.खीरे में कूलिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो गर्मियों में होने वाली त्वचा के जलन से राहत देती है. चेहरे पर हिट रैशेज हो जाने पर आप खीरे का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं. इससे रैशेज को कम करने में मदद मिल सकता है.
 
3.खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा पर होने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देते हैं. फाइन लाइंस और रिंकल की समस्या भी दूर होती है.
 
4.खीरा एक क्लीनिंग एजेंट है. इसकी ये प्रॉपर्टी पोर्स को अंदर से साफ करने में मदद करती है. त्वचा पर नजर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल और इंप्योरिटीज को दूर करती है.
 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget