एक्सप्लोरर

Pigmentation: चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, पुराने दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब

Pigmentation On Face: चेहेर पर उभर आयी झाइयों से मुक्ति चाहते हैं तो कुछ होम रेमेडीज ट्राय कर सकते हैं. ये आपके किचन में ही आसानी से उपलब्ध हैं और बहुत असरकारक भी हैं.

Home Remedies For Pigmentation: पिगमेनटेशन (Pigmentation) की समस्या से निजात पाने के लिए आपको बाजार में आने वाली महंगी-महंगी क्रीमों और सिरम को अप्लाई करने की जरूरत नहीं. इस परेशानी से छुटकारा दिलाने का सामान आपके किचन में ही मौजूद है. झाइयां दूर करने के लिए आपको कुछ होम रेमेडीज (Pigmentation Home Remedies) ट्राय करनी हैं जो असरकारक होने के साथ-साथ आपकी जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ाती हैं.

आलू और नींबू का रस –

झाइयां या किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे दूर करने में कच्चे आलू का रस बहुत काम का सिद्ध होता है. आलू घिसकर इसका रस निकालें और इफेक्टेड एरिया में अप्लाई करें. इसे हल्के हाथों मसाज करिए और फिर 15 मिनट के ले लगा छोड़ दीजिए. अब सादे पानी से मुंह धो लीजिए. इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की भी मिला सकती है पर ऐसा करने पर पहले पैच टेस्ट कर लें.

दही और टमाटर –

दही और टमाटर का कांबिनेशन भी दाग-धब्बों पर अच्छा काम करता है. इसके लिए आधा टमाटर लें और उस पर एक चम्मच दही डालकर जिस एऱिये में समस्या है वहां घिसे. इसके बाद इसे लगा छोड़ दें और आधा घंटा लगा रहने दें. बाद में पानी से मुंह साफ कर लें.

चंदन पाउडर और गुलाबजल –

चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाइये और जहां झाइयां हैं वहां लगा लीजिए. इसे मास्क की तरह भी अप्लाई कर सकती है. इस मास्क को बीस मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें. इसे हर अल्टरनेट डे लगा सकती हैं.

पपीता और केला –

पपीता और केले के छिलका का अंदरूनी भाग भी पिगमेनटेशन की समस्या को दूर करता है. एक छोटा सा पके पपीते का टुकड़ा लें उसे चाकू की सहायता से हल्के हल्के छेद कर दें. अब इसे सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए पूरे चेहरे पर अप्लाई करें. तीन से चार मिनट तक ऐसा करें फिर इसे लगा छोड़ दें. अब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंगह धो लें.

इसी तरह पका केला या केले के छिलके का अंदरूनी भाग लें और उसे पूरे चेहरे पर हल्के हाथ से घुमाते हुए लगाएं. ये प्रक्रिया पांच मिनट तक करें और छिलका घिसती रहें. अब केले को लगा छोड़ दें और 15 से 20 मिनट इसे सूखने दें. एक बार सूख जाए तो सादे पानी से चेहरा धो लें. इनमें से कोई भी होम रेमेडी हफ्ते में दो से तीन बार की जा सकती है. साथ ही मुंह धोने के बाद किसी अच्छे मॉइश्चराइजर को अप्लाई करना न भूलें.

यह भी पढ़ें: बेकिंग सोडा से पाएं स्किन का ग्लो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget