एक्सप्लोरर

कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें तुलसी के पत्ते का प्रयोग, सर्दियों में मिलेगी इन बीमारियों से भी राहत

तुलसी के पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल का स्तर ठीक रहता है, जिसके कारण डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है. हर दिन तुलसी की चाय के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी.

कोरोना काल में तुलसी के पत्तों का हर दिन सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ने के साथ ही आपको को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होंगे. तुलसी की मांग वैश्विक महामारी कोरोना काल में बढ़ गई है. इसके अलावा सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्ते के सेवन से खांसी-जुखाम और कफ के इलाज में मदद मिलती है. तुलसी के पत्तियों में विटमिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन के साथ ही सिट्रिक टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता है. तुलसी पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

तुलसी का काढ़ा हुआ लोकप्रिय

सर्दी-जुकाम और गले में खरास से राहत दिलाने के लिए तुलसी की पत्तियों और काली मिर्च का काढ़ा रामबाण साबित होता है. कोरोना काल में लोगों के बीच तुलसी का काढ़ा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने के विकल्प के रूप में उभरा है. तुलसी का पत्ता क्षारीय (एल्काइन) होता है. यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए श्वेत रक्त कणिकाओं (डब्ल्यूबीसी) का निर्माण करते हैं.

इन बीमारियों में मिलती है राहत

तुलसी के पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल का स्तर ठीक रहता है, जिसके कारण डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है. हर दिन तुलसी की चाय के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. तुलसी किडनी को मजबूत बनाती है. यदि किसी के किडनी की पथरी हो गई हो तो उसे शहद में मिलाकर तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करना चाहिए.

कैसे करें तुलसी का सेवन

सुरक्षित तरीके से तुलसी का सेवन आपको काफी फायदे पहुंचा सकता है. तुलसी का कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं. पानी में तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें. इसके बाद आप स्‍वाद के लिए इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं. इस तुलसी चाय की सबसे अच्छी बात है यह कि यह कैफीन फ्री है.

तुलसी के पत्ते को ना चबाएं

तुलसी के पत्ते को चबाना नहीं चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान भी हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी में मौजूद पारा तत्व आपके दांतों की ऊपरी परत के लिए अच्छा नहीं है. तुलसी के पत्ते चबाने से जो पारा निकलता है वह दांतों को खराब करने के साथ ही मलत्याग में भी परेशानी पैदा कर सकता है. इसके अलावा, तुलसी के पत्ते प्रकृति में थोड़ा अम्लीय होते हैं और इससे आपका मुंह क्षारीय होता है.

Health Tips: अपनी किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Health Tips: दूध में डाले सिर्फ एक चुटकी हल्दी, इसके सेवन से होंगे ये 8 जबरदस्त फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
How To Check Egg Quality: अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं
अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget