एक्सप्लोरर

Health Tips: पेट और वजन को कंट्रोल रखना है तो पीएं त्रिफला छाछ, कब्ज और बदहजमी रहेगी दूर

Weight Loss Tips: वजन कम करने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए त्रिफला छाछ काफी फायदेमंद है. इसे पीने से हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा.

Weight Loss Tips: खाने में छाछ और रायता पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. छाछ पीने से खाना जल्दी पच जाता है. गर्मियों में छाछ पीने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है. इसके अलावा पेट में गर्मी को कम करने के लिए भी छाछ पीना फायदेमंद होता है. पेट में गैस, अपच या कॉनस्टीपेशन होने पर छाछ पीने से आराम मिलता है. अगर आपको छाछ का भरपूर फायदा लेना है तो पुदीना या त्रिफला पाउडर मिला छाछ पीएं. पेट के मरीजों को रात में दूध की जगह छाछ पीने से काफी फायदा मिलेगा. त्रिफला वाली छाछ पीने से गैस और बदहजमी दूर हो जाती है. खास बात ये है कि इससे आपका वजन भी कम होता है. ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको डाइट में त्रिफला छाछ जरूर शामिल करनी चाहिए. जानते हैं त्रिफला छाछ पीने के फायदे और कैसे बनाएं? 

त्रिफला छाछ पीने के फायदे
कब्ज दूर- लंबे समय से कब्ज और बदहजमी से परेशान लोगों को रात में सोने से पहले त्रिफला छाछ पीनी चाहिए. इससे खाना पचाने में मदद मिलती है और पेट भी साफ रहता है. 

वजन घटाए- त्रिफला में ऐसे कई गुण होते हैं जिससे शरीर की चर्बी कम होती है त्रिफला छाछ पीने से धीरे-धीरे वजन कम होता है. इसके अलावा ये छाछ छोटी आंत और बड़ी आंत को भी स्वस्थ रखती है. पाचन में मदद करती है.

पेट में ठंडक- त्रिफला छाछ पीने से पेट शांत होता है. इसके अलावा पेट में मसालेदार खाने से होने वाली जलन में भी आराम मिलता है. छाछ में मिलाए गए मसाले जैसे- जीरा, काला नमक आपके पाचन तंत्र को भी ठीक करता है.

कोलेस्ट्रॉल कम- त्रिफला छाछ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है. इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो चिकनाई को कम करते हैं. इसके साथ ही शरीर से सूजन और फैट भी कम करती है.

कैसे बनाएं त्रिफला छाछ 
1- त्रिफला चूर्ण को 1 घंटे एक कप पानी में भिगो दें.
2- इसमें छाछ मिला दें और काला काला नमक डालें.
3- अब इसमें पिसा हुआ पुदीना मिलाएं और थोड़ी सी चीनी भी डाल दें.
4- स्वाद के हिसाब से आप चाहें तो काली मिर्च का उपयोग भी कर सकते है.
5- ठंडा करके आप इसे खाने के साथ या रात को सोते वक्त पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बालों के झड़ने का कारण आपका पेट भी हो सकता है, जानिए इसे रोकने के उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप

Embed widget