एक्सप्लोरर

कटवाने से तेजी से बढ़ते हैं बाल! अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो जान लें पूरा सच

लोगों का हमेशा से यह मानना रहा है कि अगर वे कुछ-कुछ दिनों में अपने बालों को काटते रहेंगे तो उनके बाल लंबे हो जाएंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह केवल एक मिथ है.

खूबसूरत, चमकदार और मजबूत बाल सभी लड़कियों की चाहत होती है. बालों की स्टाइलिंग करना और ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल बनाना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है. हालांकि बालों से जुड़ी समस्याओं के पैदा होने पर (बाल झड़ना या डैमेज होना आदि) अक्सर वे परेशान हो जाती हैं. आपको शायद कई लोगों ने बाल झड़ने से रोकने के लिए ट्रिमिंग कराने की सलाह दी होगी. कई लोगों ने ऐसा कहा होगा कि 'लंबे बाल हैं...उलझते हैं और टूटते हैं, इसलिए इनकी ट्रिमिंग करवा लो...और ज्यादा तेजी से बढ़ेंगे'. लेकिन क्या सच में ट्रिमिंग करने से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है? क्या वास्तव में बाल कटवा लेने से वे तेजी से बढ़ते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब.      

लोगों का हमेशा से यह मानना रहा है कि अगर वे कुछ-कुछ दिनों में अपने बालों को काटते रहेंगे तो उनके बाल लंबे हो जाएंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह केवल एक मिथ है कि बालों को काटने से या ट्रिम कराने से बाल तेजी से बढ़ते हैं. अगर आप ये सोचकर बाल कटवा रहे हैं कि रुकी हुई ग्रोथ में तेजी आएगी तो आप गलत सोच रहे हैं. काफी लोगों से आपने ये सलाह सुनी होगी, लेकिन यह सिर्फ एक भ्रांति है. बालों के एंड्स को काटने और उनके बढ़ने की प्रवृत्ति के बीच कोई संबंध नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि बालों को काटने से बालों के रोमकूप प्रभावित नहीं होते हैं, जो वास्तव में आपके बालों की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं. तो जिस चीज का आपके बालों की स्कैल्प से कोई लेना-देना नहीं है, वह आपके बालों को बढ़ने में कैसे मदद करेगी?

ट्रिमिंग नहीं तो कैसे बढ़ेंगे बाल?

बालों को बढ़ाने के लिए अच्छे खानपान और तेल से सिर की मालिश करने की जरूरत होती है. जब हम अपने बालों की अच्छे से और रेगुलर मालिश करते हैं तो हम वास्तव में बालों की ग्रोथ के लिए कुछ कर रहे होते हैं. बालों की मालिश के दौरान तेल रोमकूप में जाता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. मसाज करते समय ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे बालों के रोम तक सही पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचता है. इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है. अगर आप सोच रहे हैं कि कौन से तेल का इस्तेमाल किया जाए, जिससे बाल हेल्दी रहे तो जवाब है 'नारियल का तेल', 'अरंडी का तेल' या बादाम का तेल'. इनसे हर हफ्ते मालिश करने से आपके डैमेज बालों की समस्या दूर हो जाएगी.

ऐसे लंबे बाल रखने का कोई मतलब नहीं है, जो रूखे, बेजान और कमजोर दिखते हों. बालों के लंबे होने के साथ-साथ उनका घना और मजबूत होना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 और जिंक हो. अगर आप सही भोजन नहीं करते हैं तो आपके हेल्दी लंबे बाल हेल्दी नहीं रह जाएंगे, इसलिए अपने भोजन में काफी सारी हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें. इसके अलावा, पानी भी जरूरी मात्रा में पीते रहें. 

ये भी पढ़ें: अगर आप भी हफ्ते में दो से ज्यादा बार धोते हैं बाल, तो हो जाएं सावधान, खूब सताएंगी ये परेशानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget