एक्सप्लोरर

अगर आप भी हफ्ते में दो से ज्यादा बार धोते हैं बाल, तो हो जाएं सावधान, खूब सताएंगी ये परेशानियां

आपको कितनी बार बाल धोना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बाल कैसे हैं. हालांकि हफ्ते में एक या दो बार गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से सिर धोना बालों के लिए अच्छा रहता है.

Healthy Hair Tips: इसमें कोई शक नहीं है कि रोज नहाने की आदत बहुत अच्छी है. लेकिन नहाते वक्त हम कई बार ऐसी गलतिया कर जाते हैं, जिससे बालों और बालों की स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है. एक एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि नहाते समय की जाने वाली कुछ गलतियां आपके बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. एस्टे मेडिकल ग्रुप के सीईओ और स्किन एंड हेयर स्पेशलिस्ट सैम सिंकिर ने कहा कि रोजाना बालों को धोने से आपको काफी नुकसान हो सकता है. आपके बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं और झड़ सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि बालों को धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राय होती है और जड़ें कमजोर हो सकती हैं. कमजोर जड़े अक्सर बालों के झड़ने का कारण बनती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गर्म पानी के इस्तेमाल से बाल ज्यादा कमजोर होने के साथ-साथ छिद्रपूर्ण भी हो सकते हैं. सिंकिर ने समझाया कि लोगों को हफ्ते में एक या फिर ज्यादा से ज्यादा दो बार बाल धोने चाहिए है, मगर इससे ज्यादा धोने से बचना चाहिए.

अगर आप करते हैं स्ट्रॉन्ग शैंपू का इस्तेमाल तो...

वह कहते हैं कि बालों को ज्यादा धोने से कई तरह की समस्याएं उभरने लगती हैं, जैसे- दोमुंहे होना, टूटना, झड़ना, उलझना, ड्राय स्कैल्प और खुजली होना आदि. अगर आप ज्यादा स्ट्रॉन्ग शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो यह संभव है कि आपको इनमें से किसी एक या कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हमारे बाल सीबम नाम के एक नेचुरल ऑयल को प्रोड्यूस करते हैं, जो नमी को खोने से बचाने में मदद करता है. हालांकि ज्यादा शैंपू करने से यह आमतौर पर स्कैल्प से निकल जाता है, जिससे हमें बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

गुनगुने पानी से धोएं सिर

स्पेशलिस्ट सैम सिंकिर ने कहा कि आपको कितनी बार बाल धोना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बाल कैसे हैं. हालांकि हफ्ते में एक या दो बार गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से सिर धोना बालों के लिए अच्छा रहता है. लेकिन अगर आप केमिकल वाले शैम्पू के इस्तेमाल से अपने बालों को बार-बार धोते हैं तो बाल और स्कैल्प दोनों को ही नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कैसा महसूस होता है जब मौत नजदीक आती है? डॉक्टर ने 'डेथ एक्सपीरियंस' से जुड़े खोले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Hotel Room Fragrance: होटल जैसी खुशबू से महकेगा आपका घर! नोट करें कमरों के ये 4 सीक्रेट्स
होटल जैसी खुशबू से महकेगा आपका घर! नोट करें कमरों के ये 4 सीक्रेट्स
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
Pigeon Problem: बालकनी में कबूतरों का आतंक! बिना जाली लगाए ऐसे रखें इन्हें दूर
बालकनी में कबूतरों का आतंक! बिना जाली लगाए ऐसे रखें इन्हें दूर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

Embed widget