एक्सप्लोरर

Kashmir's weather: कश्मीर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो कर दीजिए कैंसिल, अप्रैल में इस तारीख तक के लिए अलर्ट जारी

Kashmir's weather: हाल ही में मौसम विभाग ने कश्मीर में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है. अगर अगले कुछ दिनों में आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण मौसम खराब रहेगा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में बार-बार बारिश होगी और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. Kashmir weather की X पर पोस्ट में कहा गया है कि अगले 36 घंटों में पश्चिम की ओर से मौसम बदलने वाला है. इससे जोजिला, मुगल रोड, साधना टॉप, और राजदान टॉप जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

प्रभावित इलाकों से यात्रा पर असर

मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगांव में काफी बर्फबारी होने की संभावना है. कश्मीर घाटी और जम्मू के मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो जाएंगे और यात्रा करना मुश्किल हो सकता है. सड़कें बंद हो सकती हैं, जिससे परिवहन में रुकावट आ सकती है. इसलिए जो लोग घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है.

यात्रियों के लिए सुझाव

यात्रियों को मौसम अपडेट लगातार देखते रहना चाहिए. ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें और अगर जरूरी न हो तो वहां न जाएं. सर्दी और बारिश से बचने के लिए जरूरी सामान जैसे जूते और गर्म कपड़े साथ रखें. बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करते समय उनका खास ध्यान रखें. अचानक बदलते मौसम के हिसाब से अपनी यात्रा योजना बदलें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.

ये भी पढ़ें- Flower Show: फूलों की दुनिया में करना चाहते हैं सैर, अप्रैल में जरूर देखें ये 5 शानदार फ्लावर फेस्टिवल

कश्मीर की जलवायु और सुंदरता

अप्रैल के महीने में कश्मीर की सुंदरता और यहां की प्राकृतिक जलवायु का कोई जवाब नहीं है. लेकिन अचानक बदलते मौसम के कारण यात्रियों को यहां घूमने में काफी परेशानी हो सकती है. इसलिए जो लोग 10 अप्रैल तक कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है. आप सही तैयारी के साथ कश्मीर की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं और अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकते हैं. लेकिन अगर ज्यादा जरूरी नहीं है, तो 10 अप्रैल तक अपनी यात्रा रोकना ही बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें- मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget