एक्सप्लोरर

अभी सीजन हैं तो महंगे मिल रहे हैं होटल, घूमने जा रहे हैं तो ऐसे सस्ते में करें ठहरने की व्यवस्था

अगर आप भी चाहते हैं कि होटल की बुकिंग कराते समय आपका सब कुछ बजट में हो जाए तो, आज हम आपको ऐसी तरकीब बता रहे हैं जिससे आप कम पैसे में अच्छे होटल बुक कर पाएंगे.

घूमने-फिरने का मौसम चल रहा है, हम सभी कहीं ना कहीं टूर पर तो सर्दियों में जाते ही हैं, यही वह मौसम होता है जब इंसान फुर्सत के दो पल सुकून से बताता है. अब जब घूमने की प्लानिंग करते हैं तो इसका सबसे अहम हिस्सा बजट होता है, जहां घूमने जा रहे हैं वहां खाना-पीना जाने का खर्चा होटल में रहना सबसे भारी पड़ता है, यही वजह है कि कई बार लोगों को कंजूसी से काम करना पड़ता है और ट्रिप इतना मजेदार नहीं हो पाता जितना हम सोचते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा ना हो और होटल की बुकिंग कराते समय आपका सब कुछ बजट में हो जाए तो आज हम आपको ऐसी तरकीब बता रहे हैं जिससे आप कम पैसे में अच्छी होटल बुक कर पाएंगे.आपके होटल का बिल भी इससे आधा हो जाएगा.


अभी सीजन हैं तो महंगे मिल रहे हैं होटल, घूमने जा रहे हैं तो ऐसे सस्ते में करें ठहरने की व्यवस्था

हेल्पडेस्क पर करें कॉल

दुनिया के किसी भी कोने में आप जा रहे हैं तो होटल बुक करने से पहले आपको हेल्प डेस्क पर कॉल करके उनसे डिस्काउंट या डील्स के बारे में पूछना चाहिए. इस तरह शायद आपको और ऑफर्स की जानकारी मिल जाए, कई बार होटल अपने कस्टमर को निराश नहीं करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अच्छे पैकेजेस भी बना कर दे देते हैं और आपको अच्छी छूट भी मिल सकती है. अगर आप कॉल पर बात करके सब कुछ अरेंज करते हैं तो आपको सारी सुविधाएं मिलेगी ,जो कि आपको ऑनलाइन बुकिंग में बिल्कुल भी नहीं मिल सकती.अगर आप होटल वाले को यह जानकारी देंगे कि आप उनके परमानेंट कस्टमर हैं  और आपका आना-जाना लगा रहता है तो शायद आपको अच्छे कस्टमर समझ कर डिस्काउंट प्रोवाइड करा दें.

ऑफ सीजन में ही होटल कर लें बुक

अगर आप कोई बहुत ही शानदार होटल में रुकने का मन बना रहे हैं लेकिन होटल का कॉस्ट आपकी बजट से ज्यादा है तो आप ऑफ सीजन के दौरान ही होटल बुक कर सकती हैं इससे गेस्ट ज्यादा ना आने की वजह से आपको डिस्काउंट मिल सकता है.


अभी सीजन हैं तो महंगे मिल रहे हैं होटल, घूमने जा रहे हैं तो ऐसे सस्ते में करें ठहरने की व्यवस्था

वीकेंड पर होटल की बुकिंग ना करें

अक्सर आपने देखा होगा कि सैटरडे-संडे वाले दिनों में बहुत ज्यादा कहीं भी भीड़ होती है, तो ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वीकेंड पर बिल्कुल भी ना घूमें, क्योंकि छुट्टी के दिन रूम की बुकिंग सबसे ज्यादा रहती है. कोशिश करें कि घूमने का प्लान हफ्ते के दौरान रखें जिस वजह से होटल बुकिंग आपको ज्यादा महंगी नहीं पड़ेगी.

होटल एप्स से बुकिंग करें

आप को कई ऐसे होटल्स एप्प मिल जाएंगे जहां से आपको बुकिंग करने से डिस्काउंट मिल सकते हैं. कई बार आपको दुबारा ऐप पर विजिट करने को लेकर भी डिस्काउंट प्रोवाइड कराया जाता है.कई बार होटल पर्यटकों को लुभाने के लिए त्योहार के मौसम में या फिर छुट्टियों का जब मौसम आता है, उस वक्त अच्छे-अच्छे पैकेट निकालते हैं आप इंडल्स का भी उपयोग कर सकते हैं आपको डील्स देखने के लिए होटल की वेबसाइट पर लॉगइन या साइन इन करना पड़ेगा.

नए होटल में जाएं
आप आप नए होटल में भी जा सकते हैं, जिस ट्रैवल डेस्टिनेशन पर आप ट्रेवल कर रहे अगर वहां पर हाल-फिलहाल कोई नया होटल खुला है जिसकी रेटिंग ठीक-ठाक हो, वहां पर भी आप रूम बुक करा सकते हैं ओपनिंग ऑफर्स के चलते आपको रूम सस्ता मिल सकता है.

प्राइम लोकेशन से हटकर बुकिंग करें
कई बार प्राइम लोकेशन के चलते आपको बहुत ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं, ऐसे में आप थोड़ा प्राइम लोकेशन ना देख कर कुछ अगल-बगल भी रूम बुक करें तो भी आपको कम पैसे में अच्छे होटल्स मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Advice: आपका पार्टनर आपको कर रहा है 'इग्नोर'? नहीं दे रहा रिप्लाई? ये टिप्स जरूर अपनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget