एक्सप्लोरर

Relationship Advice: आपका पार्टनर आपको कर रहा है 'इग्नोर'? नहीं दे रहा रिप्लाई? ये टिप्स जरूर अपनाएं

लड़ाई, झगड़े और गलतफहमियों की स्थिति तो कई बार हर रिश्ते में बन जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम अपने पार्टनर को नजरअंदाज करना या उनसे कटना शुरू कर दें.  

Relationship Tips: हर कपल को कभी न कभी रिलेशनशिप के दौरान कठिन समय से गुजरना पड़ता है. कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां खटास पैदा कर देती हैं तो कई बार तर्क और असहमति दो प्रेमियों के बीच आकर खड़ी हो जाती है. कुछ रिलेशनशिप में यह भी देखा गया है कि अपने पार्टनर की कुछ बातों से परेशान होकर लोग उनसे कटना शुरू कर देते हैं या इग्नोर करने लग जाते हैं. लेकिन कई बार हमें रिलेशनशिप को इग्नोर करने के बजाय अपने पार्टनर से गिले-शिकवे दूर करने की कोशिशें करनी चाहिए. क्योंकि लड़ाई, झगड़े और गलतफहमियों की स्थिति तो कई बार हर रिश्ते में बन जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम अपने पार्टनर को नजरअंदाज करना या उनसे कटना शुरू कर दें.  

हालांकि अगर आपका साथी आपको नज़रअंदाज़ करता है, तो आपको इसके पीछे की वजह तलाश करनी चाहिए और जल्द से जल्द मसले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. क्योंकि अगर यह बात आप दोनों के बीच लंबे समय तक रह गई तो रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है. इसलिए अगर आपके साथी की बेवजह चुप्पी आपको परेशान कर रही है तो अपने रिश्ते को दोबारा पटरी पर लाने के लिए इन कारगर टिप्स को फॉलो करें

1. बार-बार कॉल या मैसेज करने से बचें: अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है और आपके कॉल या फिर मैसेजेस का जवाब नहीं दे रहा है तो बार-बार फोन करके उन्हें परेशान बिल्कुल न करें. क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि वे आपके एक के बाद एक किए जा रहे कॉल या मैसेज से और ज्यादा परेशान या चिड़चिड़े हो सकते हैं. इसलिए धैर्य रखने की कोशिश करें. उन्हें उनका पर्सनल स्पेस दें और उनकी तरफ से फोन आने का इंतजार करें.

2. बिना किसी झिझक के अपनी फीलिंग्ल जाहिर करें: अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है तो सही मौके पर उनसे इसको लेकर खुलकर बातचीत करें. मालूम करें कि वे आपके साथ ऐसा क्यों कर रहे  हैं. इसके अलावा हमेशा शांत दिमाग से मुश्किलों से निपटे. क्योंकि हड़बड़ाहट में कई बार स्थिति बिगड़ जाती है.

3. उन्हें थोड़ा वक्त दें: अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको टाइम नहीं दे पा रहा है तो आपको उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए. अपने पार्टनर पर भरोसा रखें. उनपर शक न करें. कुछ समय उन्हें अकेला छोड़ दीजिए, क्योंकि अगर उन्हें आपसे प्यार होगा तो वापस आपको कॉल या मैसेज जरूर करेंगे. 

4. अपनों से लें सलाह: अगर आपके पार्टनर का नजरअंदाज करना आपको परेशान कर रहा है तो आप अपने किसी करीबी दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य से इस मामले में सलाह ले सकते हैं. क्योंकि वो आपको अच्छी और बेहतर सलाह दे सकते हैं. जब हम ज्यादा परेशान और टेंशन में होते हैं तो हमारी सोचने-समझने की क्षमता कई बार कमजोर पड़ जाती है, इसलिए ऐसे वक्त पर हमें करीबी दोस्त और किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Music Therapy For Cancer Patients: कैंसर मरीजों की चिंता को कम करती है 'म्यूजिक थेरेपी', SCD रोगियों पर भी कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget