एक्सप्लोरर

Snow Fall: हिमाचल में बर्फबारी का उठाना है लुत्फ, तो इन अनसुनी जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें..

Himachal Trip : कभी हिमाचल की बर्फबारी का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं तो जरूर जाएं. अगर हां, तो इन जगहों पर शायद ही गए हों. अगर हिमाचल जाएं तो इन अनसुनी जगहों पर जाना न भूलें...

Himachal Snow Fall:  आप सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश जरूर गए होंगे. आपने शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी जैसे खूबसूरत स्थानों पर बर्फ़बारी का आनंद भी कभी लिया ही होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी अनसुनी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप हमें तहे दिल से शुक्रिया अदा करना नहीं भूलेंगे. जी हां, आज हम आपको हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बसे झाकरी (झाकड़ी) (jhakri) की उन हसीन वादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा.
 
झाखरी/झाकड़ी डैम 
 
यह डैम लोकल लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है. बर्फ़बारी के दौरान यहां डैम और आसपास की जगहें बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक जाती है. ऐसे में यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. 
 
एप्पल पॉइंट
 
हिमाचल सेब की खेती के लिए भी फेमस है. ऐसे में आप झाकरी में एप्पल गार्डन में घूमना चाहते हैं तो एप्पल पॉइंट देखने ज़रूर जाएं. झाकरी का एप्पल पॉइंट सबसे ऊंचा स्थान है. यहां से करीब पूरा झाकरी शहर दिखाई देता है.
 
घमेनी हिल
 
झाकरी में स्थित घमेनी हिल बेहद ही प्रसिद्ध जगहों में से एक है. यहां कि खूबसूरती अद्भुत अनुभूति कराती है. शहर से कुछ दूरी पर स्थित घमेनी हिल चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरी है. यूं तो आपको यहां हर समय पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा, लेकिन यहां घूमने असली मज़ा तो बर्फ़बारी के समय आता है. यहां के पेड़ और सड़कें भी बर्फ से ढक जाता हैं. ये नजारे बेहज दिलकश होते हैं. 
 
फेमस पॉइंट्स 
 
झाकरी में और भी कई फेमस स्पॉट्स हैं जैसे कुशवा झाकरी-ब्रिज, झाकरी मार्केट, तन्नी जुब्बर लेक और झाकरी मेमोरियल. यहां आप सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं. 
 
ऐसे पहुंचे झाकरी
 
झाकरी आने के लिए आपको पहले शिमला तक आना होगा, क्योंकि यहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि जगहों से डायरेक्ट कोई कनेक्टिविटी  झाकरी के लिए नहीं है. हां, शिमला पहुंचने के बाद आप यहां बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं.  शिमला से झाकरी की दूरी 132 किमी है. शिमला में लोकल टैक्सी या कैब के जरिए आपको यहां आने में सहूलियत होगी. आपकी मंजिल का रास्ता भी बेहद खूबसूरत है, ऐसे में इतनी दूरी से कोई गिला-शिकवा भी नहीं होगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget