एक्सप्लोरर

होली का रंग छुड़ाने का आसान तरीका, गहरा और ज़िद्दी रंग भी हो जायेगा एकदम साफ

क्या आप चेहरा खराब होने की वजह से होली खेलने से बचते हैं तो इन तरीकों को अपनाकर आप होली के गहरे और जिद्दी रंगों को आसानी से निकाल सकते हैं. जानिए कैसे?

होली पर अगर रंग और गुलाल से न खेला जाए तो त्योहार का मज़ा फीका सा लगता है. होली पर लोग एक दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाते हैं. कुछ लोग खासतौर से ऐसे रंग लगाते हैं जिसे छुड़ाने में शामत आ जाती है. कई लोग इसी वजह से होली नहीं खेलते हैं. होली के रंगों से न सिर्फ चेहरा लाल-पीला होता है, बल्कि इससे स्किन भी खराब होती है. रंगों में शामिल कैमिकल आपकी त्वचा पर बुरा असर ड़ालते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप आसानी से जिद्दी से जिद्दी और गहरे रंगों को छुड़ा सकते हैं. जानते हैं रंग छुड़ाने के नुस्खे.

1- बादाम, संतरे का छिलका और मसूर की दाल को दूध में डाल दें. इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. इस उबटन को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और सूखते ही गुनगुने पानी से मुंह धो लें. यह आपका चेहरे तो साफ करेगा ही साथ ही निखार भी बढ़ा देगा.

2- यदि आपके चेहरे पर बहुत ही ज्यादा जिद्दी रंग लग गया है, जो उतारने से नहीं उतरेगा तो ऐसे में 2 चम्मच अरंडी का तेल लें साथ में 2 चम्मच जिंक ऑक्साइड लें. अब दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगा लें. 5 मिनट बाद स्पंज की मदद से चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ लें और ठंडे पानी से धो लें. चेहरा धोने के आधा घंटे बाद फेस को  साबुन या फेसवॉश से धो लें. 

3- यदि आपको दाग-धब्बे से छुटकारा चाहिए और खिली- खिली त्वचा चाहते हैं तो इस नुस्खे को जरूर अपनाएं. 1 खीरे का रस निकाल लें, उसमें 1 चम्मच सिरका और 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से चेहरे पर लगा लें और चेहरा धो लें. इससे सारे दाग-धब्बे दूर हो जायेंगे और चेहरा निखर जायेगा.

4- बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें, उसमें थोड़ा दूध मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से फेसपैक की तरह बना लें और अपने चेहरे पर लगा लें. लगाने के बाद लगभग 20 मिनट रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे तुरंत आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा.

5- यदि आपको चेहरे से रंग साफ करना है तो 1 मूली को टुकड़ों में काट लें और  उसका रस निकाल लें. इसमें दूध और बेसन मिला लें और अच्छी तरह से चेहरे पर लगा लें. फेस के सूखने के बाद पानी से धो लें. मिनटों में आपका चेहरा साफ हो जायेगा.

6- आप रंग छुड़ाने के साथ ही साथ, चेहरे पर निखार पाने के लिए जौ का आटा लें और उसमें बादाम मिला लें. दोनों को अच्छे से मिक्स करलें और अपने चेहरे पर लगा लें. इससे रंग भी छूट जाता हैं और यह स्क्रब का भी काम करता है.

ये भी पढ़ें: फैमिली-फ्रेंड्स सबको बहुत पसंद आयेंगे ये Holi Gift Hamper, कीमत 500 रुपये से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget