एक्सप्लोरर

क्या आप फंस गए हैं गलत रिश्ते में? इन 5 तरीकों से करें अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात

कई बार आपके लिए ब्रेकअप की बात करना बड़ी समस्या होती है. जब आप रिश्ता तोड़ने की सोच रहे हों और आपका पार्टनर रिश्ते को निभाना चाहता हो तो ये और मुश्किल हो जाता है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात कर सकते हैं.

किसी के प्यार में होना और रिलेशनशिप में रहकर इसको निभाना दोनों अलग-अलग बाते हैं. आज के समय में आप जल्दी रिश्ते बनाते हैं, ऐसे में कई बार गलत रिश्ते में फंस जाने के चांसेस बहुत अधिक होते हैं. किसी भी कारण से अगर आप एक गलत रिश्ते में फंस गए हैं, तो आपके लिए अच्छा यही है कि आप जल्द से जल्द इस रिश्ते से बाहर हो जाएं.
ऐसे में आपके लिए ब्रेकअप करना सबसे बड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में आप रिश्ता तोड़ने की सोच रहे हों और आपका पार्टनर इस रिश्ते को निभाना चाह रहा हो, तो ब्रेकअप की बात करना सबसे मुश्किल हो जाता है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात कर सकते हैं.
ब्रेकअप के लिए इन तरीकों को अपनाएं-
आप शांत होकर इसके बारे में बात करें जब आप इमोशनल होते हैं, तो आप अक्सर ऐसी बात या काम करने लगते हैं जिनका आपको बाद में पछतावा होता है. इसलिए जब आप ब्रेकअक की बात करें, तो आपके पास कोई और मुद्दा नहीं होना चाहिए और न ही किसी और बात की चिंता होनी चाहिए, ऐसे में आप शांति और ठंडे दिमाग से ब्रेकअप की बात करें. इसके साथ ही इस बात को करने में पूरा समय लें. वो इसलिए क्योंकि जो कुछ भी आप महसूस कर रहे हैं उसको सामने वाले को समझाने में समय लग सकता है. इसके अलावा कुछ भी बोलने से पहले सोचें और इस वक्त भावनाओं में न बहें. ऐसा करने से आपको खुद को शांत रखने में मदद मिलेगी और आप अपनी भावनाओं को अच्छे तरीके से पार्टनर के सामने रख पाएंगे.
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान कर मना करें अगर आपने अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया है, तो उनसे बात करते वक्त उसके प्रति आपके मन में जो सम्मान है उसको ध्यान में रखकर बात शुरू करें. उनकी सुविधा के अनुसार बात करने के समय के लिए उनसे पूछें. इससे हेल्दी बातचीत का माहौल बनेगा. इसके अलावा आप उनको बताएं कि आप उनके बारे में क्या पसंद करते हैं और क्या नहीं. फिर उन्हें अपनी बात बताएं कि सब कुछ होते हुए भी आप उनके साथ क्यों नहीं रहना चाहते हैं.
उनको समझाएं अलग होना क्यों जरूरी है जब आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात करते हैं, तो उस समय अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बताएं कि आप शांति से इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं. आप नहीं चाहते कि इसका अंत बहुत बुरा हो. इसके लिए अगर आवश्यक हो तो किसी से मार्गदर्शन प्राप्त करें और संकट की इस घड़ी को दूर करें.
अपने डर के बारे में खुलकर बात करें जब आप ब्रेकअप की बात अपने पार्टनर से कर रहे हैं, तो उनको अपने डर और भावनाओं के बारे में खुलकर बताएं. इससे आपको पूर्ण संतुष्टि मिलेगी. यह आपके मन के वजन को हल्का करने में मदद करेगा. ऐसे में आप अपनी भावनाओं के बारे में निष्पक्ष होकर बात करें. इसलिए आप सभी चीजों पर बात कर के अलग हों, ताकि बाद में आपको कोई भी बात परेशान न करे.पार्टनर के रिएक्शन लिए तैयार रहें आपको अपने रिश्ते को लेकर अपने पार्टनर की भावनाओं के बारे में भी सुनना चाहिए. आप दोनों ही इस स्थिति का सामना कर रहे हैं. पार्टनर के रिएक्शन से आप एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो सकते हैं. यह आपको उनके आसपास रहने में सहजता महसूस कराएगा. इसके साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि सामने वाला इंसान आपके बारे में क्या सोच रहा है. ब्रेकअप में सबसे जरूरी ये है कि आपके रिश्ते का अंत गंदा और झगड़े से न हो. इससे भविष्य में आपको आगे बढ़ने में परेशानी होती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले
घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले
Why Do I Poop After Eating: खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
Diwali 2026 Date: 2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget