एक्सप्लोरर

Festival Preparation: इस फेस्टिव सीजन इन चीजों से घर पर ही करें फेशियल, निखरेगा चेहरा और जेब पर नहीं बढ़ेगा बोझ

Facial At Home: त्योहारों के इस सीजन में अगर व्यस्तता के कारण फेशियल कराने के लिए पार्लर नहीं जा पायीं तो कोई बात नहीं घर पर ही इन आसान स्टेप्स से फेशियल कर सकती हैं.

How To Do Facial At Home: फेस्टिवल के हर सीजन में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है. इसी के तहत महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल कराना पसंद करती हैं. हालांकि किसी वजह से अगर आप पार्लर नहीं जा पाती हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं. इस फेशियल की खास बात ये है कि आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घर पर उपलब्ध सामान से ही ये फेशियल कर सकती हैं.

सबसे पहले करें क्लीजिंग –

इसके लिए आप किसी क्लीजिंग मिल्क से या कच्चे दूध से चेहरे को साफ कर सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. फिर पांच मिनट के लिए लगा छोड़ दें और अंत में कॉटन से साफ कर लें.

अब है स्क्रब की बारी –

इसके लिए आप बाजार में मिलने वाली फेशियल किट से भी स्क्रबर ले सकती हैं या बेसन, पिसी चीनी, चावल का आटा, चोकर में से किसी को भी स्क्रबर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इसमें गुलाबजल, थोड़ा सा नींबू या खीरे का रस, दही या कुछ नहीं तो केवल पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करके लगा छोड़ दें. फिर पांच मिनट बाद दोबारा मसाज करते हुए पानी से छुड़ा दें.

अब है मसाज की बारी –

इसके लिए आप केले या पपीते या किसी और पल्पी फ्रूट को मिक्सर में पीस लें. इसमें शहद, कुछ बूंद नींबू का रस, कच्चे आलू का रस या गुलाबजल मिलाएं और अपवर्ड मूवमेंट में मसाज करें. सर्कुलर मोशन इस्तेमाल में लाएं. आंखों पर इस दौरान गुलाबजल में भीगी कॉटन रख दें. दस से बारह मिनट हल्की मसाज करने के बाद इसे साफ कर लें. आप अपनी फेवरेट मॉइश्चराइजिंग क्रीम से भी ये प्रक्रिया कर सकती हैं.

फेस पैक लगाएं –

इसके लिए दही, चंदन पाउडर, या एलोवेरा जेल ले सकते हैं. इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें. इसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. अब किसी अच्छे मॉइश्चराइजर को पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लें. धूप हो या बाहर जाना हो तो अच्छे से सन्सक्रीम लगाएं फिर धूप में निकले. कोशिश करें कि बाहर या धूप में न जाना पड़े तो ज्यादा अच्छा है. फेशियल के बाद 24 घंटे चेहरे पर साबुन न लगाएं.

यह भी पढ़ें: बोटोक्स ट्रीटमेंट से दिखें यंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
How To Check Egg Quality: अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं
अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं
Side Effects of Sitting: स्टैंडिंग डेस्क पर काम करना कितना फायदेमंद? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
स्टैंडिंग डेस्क पर काम करना कितना फायदेमंद? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget