Teacher's Day पर फेवरेट टीचर को दें अपने हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड, इस तरह करें विश
Teacher's Day: अपनी फेवरेट टीचर को गिफ्ट देने का टाइम आ गया है. उनको थैंक्यू कहने के लिए इस बार अपने हाथों से बना गिफ्ट देना बेहतर होगा. हम आपको बता रहे हैं ग्रीटिंग कार्ड बनाने के आसान टिप्स.

शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपने टीचर्स के साथ कुछ पुरानी यादें शेयर कर सकते हैं. इन्हें आप फोटो फ्रेम के रूप में या अपने हाथ से लिखकर और उन्हें फ्रेम बनवाकर दे सकते हैं. इस तरह की यादें टीचर्स को हमेशा याद रहती हैं और इन चीजों से उन्हें स्पेशल फील होगा. इसके साथ ही आप अपने गुरु के लिए एक छोटी स्पीच लेटर के रूप में भी दे सकते हैं.
शॉर्ट वीडियो बनाकर भेजें
टेक्नोलॉजी के जमाने में आप अपने टीचर को कोई शॉर्ट वीडियो बनाकर भेज सकते हैं. इसके साथ ही आप सभी पुराने दोस्त मिलकर एक वीडियो शूट करके या कुछ पुराने वीडियो उसमें एडिट करके भेज सकते हैं. ये भी एक तरीका है जिससे अपनी गुरु को स्पेशल फील कराया जा सकता है.
इस तरह के कोट्स भेज सकते हैं (Teacher's Day 2022 quotes in Hindi)
जहां सबका ज्ञान ख़त्म होता है वहां से इनका होता है शुरू
जो जंग लगे लोहे को भी सोना बना दे कुछ ऐसे होते है गुरु.
सही क्या है, गलत क्या है, ये सबक पढ़ाते हैं आप,
सच क्या है, झूठ क्या है, ये समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ तो राहों को सरल बनाते हैं आप।
जीवन में कुछ पाना है
तो शिक्षक का सम्मान करो।
माँ-बाप की मूरत है गुरू …
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरू.
टॉप हेडलाइंस






















