एक्सप्लोरर

Health Tips: शरीर में रहती है आयरन की कमी तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम, जल्द बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

Iron Intake: अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो खाने में शामिल करें कुछ खास तरह के आइटम और दूर करें ये परेशानी. दवाइयों के अलावा ये नेचुरल फॉर्म में भी लिया जा सकता है.

Iron Rich Diet: कुछ लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है और इससे जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां भी होती हैं. आयरन के सप्लीमेंट लेना इस समस्या को ठीक करने के लिए अच्छा ऑप्शन है लेकिन नेचुरल आयरन लेना ज्यादा बढ़िया विकल्प है. कई बार लोगों को आर्टीफीशियल आयरन से कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं. आयरन लेने से होने वाली सबसे बड़ी समस्या है कांस्टिपेशन. जिन लोगों को आयरन सूट नहीं करता उन्हें आयरन की गोलियां लेने से कांस्टिपेशन हो जाता है. ऐसे में नेचुरल आयरन को तवज्जो दी जा सकती है.  

क्या आपको भी होती हैं ऐसी समस्याएं

आयरन कम होने से व्यक्ति एनीमिया नामक बीमारी का शिकार हो जाता है. इसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं. इसलिए आयरन कम होने से व्यक्ति हमेशा थका महसूस करता है. इसके अलावा उसे डिप्रेशन, एंजाइटी, प्री मैच्योर डिलीवरी की समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे लोगों को इंफेक्शन भी जल्दी-जल्दी होता है.

आयरन से भरपूर आइटम

इस समस्या को दूर करने के लिए अपने खाने में आयरन युक्त पदार्थ शामिल करें जैसे रेड मीट, दालें, अंडा, बीन्स और सूखे मेवे. इनसे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है और खून की कमी दूर होती है. मेवे और दालों को पानी में रातभर भिगोने के बाद इस्तेमाल करें. दाल बनाते समय इन्हें ओवरकुक न करें वरना सारे फायदे बेकार हो जाएंगे.

क्या होता है फोलेट

फोलेट एक प्रकार की विटामिन बी होती है जो बोन मैरो में रेड और व्हाइट ब्लड सेल्स बनाती है. इसके सप्लीमेंट को फोलिक एसिड कहते हैं. इसके इस्तेमाल से हमारा शरीर हीमि बनाता है जिससे हीमोग्लोबिन बनता है. इसे भोजन में शामिल करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक को डाइट में शामिल करें. साथ ही मटर और विभिन्न दालें खाएं.

विटामिन बी – 12

रेड ब्लड सेल्स के बनने में विटामिट बी 12 का अहम रोल होता है. ये विटामिन मुख्य रूप से डेयरी प्रोडक्ट्स और एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स में पाया जाता है. जैसे रेड मीट, फिश और सेलफिश. इसके अलावा ब्रेकफास्ट सीरियल्स में भी विटमिन बी 12 होता है.

विटमिन सी –

आयरन के एब्जॉर्शन के लिए विटमिन सी बहुत जरूरी होता है. इसे खाना तब और जरूरी हो जाता है जब आप प्लांट बेस्ड फूड के माध्यम से आयरन ले रहे हों. इसके लिए विटामिन सी युक्त फल खाएं जैसे संतरा, कीवी, मौसमी, नींबू आदि.

यह भी पढ़ें: चेहरे की तरह होठों का भी रखें ख्याल, फॉलो करें ये स्किन रुटीन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Love Marriage Problems:लव मैरीज के बाद किन परेशानियों का करना पड़ता सामना?
लव मैरीज के बाद किन परेशानियों का करना पड़ता सामना?
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget