एक्सप्लोरर

ताज महोत्सव का टिकट कैसे कर सकते हैं बुक, कम से कम कितने रुपये में मिलेगी एंट्री?

ताज महोत्सव आगरा के शिल्प ग्राम में आयोजित किया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी इसकी एक थीम है. 2025 ताज महोत्सव की थीम'धरोहर' है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारें में बताती है.

Taj Mahotsav 2025 :  उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra)  में आज से रंगारंग ताज महोत्सव का आगाज हो गया है. 10 दिनों तक चलने वाले इस 33वें ताज महोत्सव में देश-दुनिया से टूरिस्ट पहुंचेंगे. इस महोत्सव में भारतीय कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और एक से बढ़कर एक व्यंजन देखने को मिलेंगे. महोत्सव के दौरान अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शनियां और फूड फेयर आयोजित किए जाएंगे, जो महोत्सव को खास बनाते हैं. अगर आप भी ताजमहल के दीदार के साथ इस महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आइए जानते हैं 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलने वाले इस महोत्सव का एंट्री टिकट कितने में आ रहा है और इसकी बुकिंग कैसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर सा कर्वी फिगर पाने की है चाहत तो आज से ही फॉलो करें ये रूटीन

ताज महोत्सव की थीम क्या है

ताज महोत्सव आगरा के शिल्प ग्राम में आयोजित किया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी इसकी एक थीम है. 2025 ताज महोत्सव की थीम'धरोहर' है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारें में बताती है.

ताज महोत्सव का एंट्री टिकट कितने में आएगा 

अगर आप ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो आपको टिकट लेना होगा. 5 साल तक बच्चों की एंट्री मुफ्त है.  5 से 10 साल के बच्चों का टिकट 10 रुपए है. इससे ज्यादा उम्र के लोगों को एक टिकट के लिए 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. स्कूल यूनिफार्म में आए 50 छात्र-छात्राओं के ग्रुप का टिकट 700 रुपए में आएगा. स्कूली बच्चों के साथ आए दो टीचर को टिकट नहीं लेना पड़ेगा. विदेशी पर्यटकों के लिए भी निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

ताज महोत्सव का टिकट कैसे बुक करें

फैमिली-फ्रेंड्स के साथ ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं और टिकट लेने की सोच रहे हैं तो 'मेरा आगरा' ऐप और 'बुक माय शो' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा आप ऑफलाइन टिकट काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं.

ताज महोत्सव कैसे पहुंचे

ताज महोत्सव में जाने के लिए सबसे पहले आगरा के शिल्पग्राम पहुंचना होगा, जो ताजमहल के पूर्वी गेट के पास में है. आगरा आप अपने शहर से वाया रोड, ट्रेन या फ्लाइट से पहुंच सकते हैं. दिल्ली से अपनी कार से 3-4 घंटे में आगरा पहुंच सकते हैं. यहां ताज महोत्सव के साथ ताजमहल, अकबर फोर्ट जैसे धरोहर घूमने जा सकते हैं. इस महोत्सव से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ताज महोत्सव की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजट कर सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taj Carnival Fest 2024 (@tajcarnivalagra)

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget