एक्सप्लोरर

Acid In Stomach: त्योहार पर ऑयली और मसालेदार खाने से हो रही है पेट में जलन, इन उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

Stomach Heat And Burning Problem: त्योहार पर ज्यादा खाने, तेल-मसालेदार और तीखा खाने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. इसके लिए आप इन ठंडी चीजों का सेवन करें.

Stomach Burning Problem: त्योहार पर सभी के घरों में स्पेशल खाना बनता है. ऐसे में सामान्य दिनों से ज्यादा ऑयली और स्पाइसी चीजें बनती हैं. लगातार कई दिनों तक ऐसा खाना खाने से पेट में गड़बड़ी होने लगती है. तेल-मसालेदार भोजन करने से पेट में गर्मी और जलन की समस्या होने लगती है. ऐसा खाना खाने से जो आसानी से पचता नहीं है, पेट में गर्मी, एसिडिटी और कई तरह-तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है. पेट में गर्मी होने की वजह से कब्ज, पेट दर्द और पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है. पेट में जलन जैसी समस्या परेशान कर सकती है. हालांकि कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. जानिए पेट में गर्मी होने पर क्या खाएं. 

पेट में जलन और गर्मी होने पर क्या खाएं

  1. सौंफ- पेट में जलन होने पर आप सौंफ का सेवन करें. सौंफ तासीर में काफी ठंडी होती है जिसे खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और पेट को ठंडक मिलती है. गर्मियों में खासतौर से खाने के बाद सौंफ खानी चाहिए. सौंफ खाने से गैस, पेट की गर्मी और जलन में आराम मिलता है. 
  2. इलायची- पेट की जलन और गर्मी को शांत करने के लिए इलायची का सेवन करें. इलाइची तासीर में एकदम ठंडी होती है, इसे खाने के बाद मुंह और पेट दोनों को ठंडक मिलती है. जब भी पेट में एसिड की समस्या हो आप इलाइची खा लें या इलाइची वाली चाय पी लें. आपको आराम मिलेगा.
  3. तुलसी- पेट की जलन को शांत करने में तुलसी भी मदद करती है. तुलसी में ऐसे कई तत्त्व होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करते हैं. इससे एसिड बनने की समस्या कम होती है. खाने के बाद  तुलसी के पत्ते चबाने से बचाव मसालेदार भोजन को पचाने में मदद मिलती है. तुलसी का रस पेट की समस्याओं को दूर करता है. 
  4. पुदीना- पेट की गर्मी को शांत करने का रामबाण इलाज है पुदीना. उल्टा-पुल्टा खाने के बाद पुदीना पी लें. इससे आराम मिलेगा. पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और औषधीय गुण होते हैं, जो पेट की गर्मी, जलन और एसिड को शांत करते हैं. पुदीना पेट को ठंडा रखता है.

ये भी पढ़ें: Sweets: किडनी- लिवर फेल कर सकती हैं मिलावटी मिठाईयां, ऐसे होता है नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget