एक्सप्लोरर

Sweets: किडनी- लिवर फेल कर सकती हैं मिलावटी मिठाईयां, ऐसे होता है नुकसान

दिवाली पर मिठाइयों का बाजार गर्म हो जाता है. लोग अपने रिश्तेदारों को वहीं मिठाई खिलाते हैं. बाजार में मिलावटी मिठाइयां भी बिक रही हैं. इन्हें खाने से बॉडी को नुकसान हो सकता है.

Disease: दिवाली पर्व के कारण दुकानों पर रंगीन मिठाई बनाने का काम तेजी से चल रहा है. काफी दुकानें ऐसी हैं जो सिर्फ त्योहार के इर्द गिर्द ही खुलती हैं. दुकानों पर बिकने वाली इन मिठाईयों से बीमार होने का खतरा अधिक है. मिलावटी मिठाई सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. मिठाइयों में जो चीजें मिलाई जाती हैं, उससे पाचन तंत्र के साथ-साथ किडनी पर भी असर पड़ेगा. आंत में इंफेक्शन होने से पेट खराब हो जाता है. 

घटिया खोये का होता है इस्तेमाल
मिठाई की बात करें तो इसमें घटिया खोये का इस्तेमाल किया जाता है. कई दिनों के रखे हुए खोये को गरम कर उसे ताजा बनकर बेच दिया जाता है. जरूरी है कि जांच परख कर ही खाद्य पदार्थ खरीदें. इसे अच्छा दिखाने तथा महक के लिए कई तरह के केमिकल का उपयोग होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं.

देखकर खरीदें चांदी के वर्क की मिठाई
दुकानों पर चांदी की तर्ज पर एल्यूमीनियम की वर्क चढ़ाकर मिठाई बेची जा रही हैं. यह वर्क सेहत के लिए बेहद खतरनाक है. अंगुली में रगड़ने पर छाप छोड़ने से इसकी पहचान की जा सकती है. अंगुली रगड़ने पर वर्क गायब हो जाता है. फेलिक्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि त्योहार पर अपने मिलने वालों को ज्यादा रंगीन मिठाई न दें. यह जरूर ध्यान दें कि मिठाई कब की बनी है और कब तक इसका सेवन किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि दूध में यूरिया जैसी खतरनाक चीज की मिलावट हो रही है.

कैंसर होने का भी खतरा
इसके अलावा मिठाइयों में रंगों का इस्तेमाल होता है. खाने वाले रंग का यूज हो तो यह घातक नहीं है.  जानकारों के मुताबिक, मिठाइयों में सामान्य रंगों का भी इस्तेमाल हो रहा है. रंगों में कार्बन व भारी मेटल होते हैं. यह सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके चलते एलर्जी, अस्थमा बीमारी होती है. लंबे समय तक ऐसी मिठाई खाने से कैंसर भी हो सकता है.

किससे क्या खतरा 

  • कास्टिक सोडा: ब्लड प्रेशर बढ़ता है
  • यूरिया: लिवर व किडनी खराब होने का खतरा
  • रंग- एलर्जी, अस्थमा, किडनी खराब होने व कैंसर का खतरा
  • उबले आलू, शकरकंद: पेट खराब होना, आंतों में इंफेक्शन

ये बरतें सावधानी

  • रंग-बिरंगी मिठाइयां खरीदने से बचें
  • त्योहार के दिन घर पर ही मिठाई बनाएं
  • बाजार में बनी चीजों से परहेज करें शुगर पेशेंट मिठाई खाने से बचें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget