एक्सप्लोरर

जूस पीने की आदत अच्छी सेहत के बदले दे रही है आपको गंभीर बीमारियां, जूस पीते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान

अक्सर लोग जूस को पोषण से भरा हुआ शरीर के लिए एक फायदेमंद विकल्प मानते हैं. इसलिए अपनी डाइट में इसे शामिल करना नहीं भूलते. लेकिन आपको बता दें कि हकीकत इससे बिलकुल उलट है. कुछ स्वास्थ सम्बंधित परिस्थितियों में जूस का सेवन आपके शरीर को गंभीर बीमारियों की चपेट में ला सकता है. ऐसे में आपके लिए जूस पीने से जुड़ी कुछ विशेष बातों का जानना बेहद ज़रूरी है.

आमतौर पर लोग एक्सरसाइज करने के बाद थका हुआ महसूस करते हैं. ऐसे में शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए वे जूस पीने का विकल्प चुनते हैं जिससे तरोताजा महसूस होने लगता है. इतना ही नहीं, कई लोग तो जूस को बेहद सेहतमंद और लाभकारी मानते हुए उसे अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं. चूंकि जूस फलों और सब्जियों के रस से बनता है इसलिए लोग समझते हैं की यह पोषण से भरपूर है और इसे पीना नुकसानदायक नहीं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ स्वास्थ सम्बंधित परिस्थितियों में जूस का सेवन आपके शरीर को गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है और साथ ही जूस से होने वाले साइड इफेक्ट्स भी आपको झेलने पड़ सकते हैं. इसलिए आज हम आपको जूस पीने से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताने जा रहे हैं जिनका पालन आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है.

1. जूस से बढ़ता वजन फलों के रस में शक्कर और कैलोरी की मात्रा होती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है. ऐसे में अगर आप जूस पी रहे हैं तो हरी सब्जियों का ही पिएं, ये पीने में कड़वा ज़रूर लगेगा लेकिन फ्रूट जूस के शक्कर और कैलोरी की अपेक्षा ये ज़्यादा फायदेमंद है और वजन घटाने में असरदार भी.

2.फाइबर की कमी से होगी परेशानी जब आप संतरे का जूस पीते हैं तो आपको विटामिन सी मिलता है लेकिन उतना नहीं जितना आपको संतरे को खाने से मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जूस से पल्प और फाइबर निकल जाता है जो कि आपके कालोन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद कारगर है. आपको बता दें कि, जूस के बदले फल खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और कोलेस्ट्रोल लेवल के साथ साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. इसलिए ज़रूरी है कि जूस के भरोसे न रहते हुए फाइबर युक्त फल और सब्जियों को खाएं.

3.दवाई के साथ नुकसानदायक अगर किसी बीमारी की दवाई ले रहे हैं तो ऐसी स्थिति में किसी भी फल या सब्जी का जूस पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना ना भूलें. ऐसा इसलिए क्योंकि दवाई के साथ किसी भी तरह का जूस पीने से आपको साइड इफेक्ट की समस्या से जूझना पड़ सकता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप अंगूर का जूस पी रहे हैं और कोई दवाई भी खा रहे हैं तो हो सकता है कि आपका कोलेस्ट्रोल स्तर कम होने लगे या खून में दवाई का स्तर बढ़ने लगे.

4. टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क 2019 में आई एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग फलों का जूस पीते हैं या मीठे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज की संभावना 16 प्रतिशत अधिक होती है. ऐसे में अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज है तो जूस पीने के बजाए फल खाने को ज़्यादा तवज्जो दें क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं डालेगा. इसके अलावा, अगर पैकेटबंद और फ्लेवर्ड फ्रूट जूस की बात की जाए तो हमारी सलाह है कि इसे पीना बिलकुल छोड़ दें अन्यथा ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

5. किडनी हो सकती है डैमेज फल और सब्जियां पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत होते हैं और इसमें मौजूद मिनरल ब्लड प्रेशर के रेगुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं किडनी शरीर में मौजूद ज़रूरत से ज़्यादा पोटेशियम को बाहर निकालती है. अगर आपको किडनी की कोई समस्या है तो जूस पीने से परहेज करें क्योंकि जूस आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा को और ज़्यादा बढ़ाने का काम करते हैं. जिससे हार्ट अटैक जैसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं. पोटेशियम वाले फल जैसे केला, अंगूर, एवोकाडो, खजूर, आम, गाजर, संतरा, अनार का जूस पीने से बचें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget