एक्सप्लोरर

Relationship Tips: कहीं रिलेशनशिप में आपका इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, ऐसे जानें

Relationship Advice: कभी-कभी हम जो रिश्ते दिल से निभाते हैं उसमें ऐसा महसूस होता है जैसे कि हमारा इस्‍तेमाल किया जा रहा है.  इस तरह के रिश्ते मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं.

Relationship Tips in Hindi: क्या आप रिलेशनशिप (Relationship) की गहराई को दिल से महसूस करते हैं या फिर आपको लगता है कि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है. कभी-कभी हम जो रिश्ते दिल से निभाते हैं उसमें हमें ऐसा महसूस होता है जैसे कि हमारा इस्‍तेमाल किया जा रहा है. यह भावना आपको इन्सिक्योर (Insecure) करने के साथ ही कमजोर भी बना सकती है. इस तरह के रिलेशनशिप में कोई एक ही व्यक्ति रिश्ते का बोझ उठाता है. इस तरह के रिश्ते मेंटल हेल्थ (Mental health) के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं. इन संकेत से जानिए कि कहीं आप तो इस तरह के रिश्ते में नहीं फंसे हैं.

हर बार आप ही पेमेंट करते हैं- लंच, डिनर और शॉपिंग का खर्चा अगर हर बार आप ही करते हैं या फिर अपना-अपना हिस्सा देने में भी आपको ज्यादा पेमेंट (Payment) करना पड़ता है और उन्हें कम तो हो सकता है कि रिश्ते में आपका इस्तेमाल हो रहा हो. हो सकता है कि ये बात आपको अंदर से महसूस होती है लेकिन आप ये कहने से झिझकते हों कि कहीं इसकी वजह से आपका रिश्ता ना खराब हो जाए. अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो हर बार खर्चे का बोझ किसी एक को ही नहीं उठाना चाहिए.

बातचीत में शामिल ना करना- अगर आपका पार्टनर (Partner) आपको हर बातचीत में शामिल नहीं करता है तो आपको कभी-कभी अकेलापन भी महसूस हो सकता है. कभी-कभी ये चल सकता है लेकिन हर बार उनकी ये आदत दिल को बुरी लग सकती है. अगर ज्यादातर बातचीत उन पर शुरू होकर और उनके पर ही खत्म होती है और आप उस बातचीत का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो जान लीजिए आपका इस्तेमाल दिल हल्का करने के लिए किया जा रहा है. 

थैंक्यू बोलने से परहेज- रिलेशनशिप को पूरी ईमानदारी से निभाने के बदले आपको कोई सराहना ना मिलती हो तो बुरा लगना स्वाभाविक है. आप चाहे कुछ भी करें लेकिन पार्टनर आपको कभी थैंक्यू (Thank you) ना बोलता हो तो ये किसी भी रिश्ते के लिए बहुत जहरीला होता है. रिश्ते में दोनों लोगों का आभार जाताना जरूरी होता है. एक-दूसरे को थैंक्यू बोलने से बातें आसानी से सुलझ जाती हैं.

भावनात्मक जरूरतें पूरी ना होना- एक रिश्ते में जब दो लोग होते हैं तो एक-दूसरे के भावनात्मक जरूरतों का ख्याल रखते हैं. लेकिन अगर रिश्ते में केवल आप ही ऐसा कर रहे हैं और पार्टनर की तरफ से आपको ऐसा नहीं मिल रहा है तो समझ जाइए कि इस रिश्ते में आप अकेले ही हैं.

Relationship Tips: शादी में पैसों को लेकर आती हैं ये दिक्कतें? जानें किस तरह करें फिक्स

Relationship Tips: गलती करने के बाद भी पार्टनर सॉरी नहीं बोलता? हो सकती हैं ये 5 वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget