एक्सप्लोरर

Relationship Tips: गलती करने के बाद भी पार्टनर सॉरी नहीं बोलता? हो सकती हैं ये 5 वजहें

Relationship Advice: ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो आसानी से अपनी गलती नहीं मानते हैं. रिलेशनशिप के लिए ये अच्छी बात नहीं है. रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कभी-कभी झुकना भी जरूरी है.

Relationship Tips in Hindi: कपल्स (Couples) के बीच में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं. लड़ाई के बाद अक्सर एक पार्टनर (Partner) सॉरी बोलने के लिए आगे आता है जबकि दूसरा अपने पार्टनर को सॉरी (Sorry) कहने में झिझकता है. आमतौर पर महिलाएं हालात को जल्दी समझ जाती हैं लेकिन पुरुष आगे बढ़कर माफी मांगने से हिचकते हैं. कई बार इस आदत की वजह से अच्छा खासा रिलेशनशिप (Relationship) भी खराब हो जाता है. आइए जानते हैं कि किस वजह से आपके पार्टनर आपसे माफी नहीं मांग रहे हैं.

खुद को गलत ना मानना- पुरुष हमेशा यह मानते हैं कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है तो वह माफी किस बात की मांगे. अगर उन्होंने कोई गलती की भी होती है तो वह यह समझते हैं कि अगर वह माफी मांग लेंगे तो पार्टनर से किसी तरह कम हो जायेंगे. उन्हें फिर आगे हमेशा ही आपसे बिना वजह भी मांगी मांगनी पड़ेगी. ऐसे में आपको उन्हें सुरक्षित महसूस करवाना चाहिए और पुरुषों को भी अपनी गलती के बारे में जान लेना चाहिए.

इनसिक्योरिटी का डर- कुछ पुरुष पार्टनर इनसिक्योरिटी (Insecurity) के डर से माफी नहीं मांगते. उन्हें लगता है कि माफी मांगने से कहीं कोई नकारात्मक स्थिति ना आ जाए. इसी डर से वो भावनाओं की उधेड़बुन में उलझे रहते हैं और तय नहीं कर पाते कि माफी मांगू या नहीं. वो सोचते हैं कि माफी मांगने के बाद शायद हालात उनके पक्ष में ना रहें. इसी डर से वो ये निश्चित नहीं कर पाते कि कब और कैसे पार्टनर को सॉरी कहें. ऐसे में आगे बढ़कर प्यार से उन्हें उनकी गलती का एहसास कराना जरूरी होता है.

बिन बोले माफी मांगना- कुछ पुरुष सॉरी कहने की बजाय माफी मांगने का दूसरा तरीका अपनाते हैं. जैसे पार्टनर को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट (Gift) देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं. कभी-कभी वो पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखकर भी अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं. दिलचस्प बात तो ये है कि महिलाओं को भी पुरुषों का बिना बोले माफी मांगने का ये अंदाज बहुत अच्छा लगता है. वो बिना कहे ही वो उनकी भावनाओं को समझ जाती है.

घमंडी स्वभाव- हो सकता है कि आपके पार्टनर का स्वभाव ही ऐसा हो कि उन्हें अपनी गलती मानने की आदत ही ना हो. उन्हें इस बात का घमंड हो सकता है कि वो कभी गलत नहीं होते. ऐसे स्वभाव वाले लोगों के रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते हैं. पार्टनर के साथ चीजें जल्द ही खराब होने लगती हैं. आपके पार्टनर की गैरजिम्मेदारी का असर आपके रिलेशनशिप पर ना पड़े इसलिए उन्हें समझने और समझाने की कोशिश जरूर करें.

जज्बातों को बयान ना कर पाना- बहुत से पुरुषों की यह आदत होती है कि वह अपने जज्बातों को बाहर नहीं निकाल पाते हैं. वो अपनी भावनाओं को खुलकर किसी के साथ शेयर (Share) नहीं कर पाते हैं. चाहे वह उनकी पार्टनर ही क्यों न हो. ऐसी हालत में अगर उन्हें पता भी होता है कि वह गलत हैं तो भी सॉरी नहीं बोलते हैं. जबकि वो खुद अपनी गलती का एहसास करते हैं. हो सकता है कि इस बात के लिए तब माफी मांगे जब बात बहुत पुरानी हो जाए और आप स्थितियों से समझौता कर चुके हों.

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स से क्यों नहीं रखना चाहिए संपर्क? ये हैं 5 नुकसान

Relationship Tips: अपने Partner को लेकर हैं सीरियस? तो इस तरह करें जाहिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget