एक्सप्लोरर

कहीं आप तो नहीं करते एकतरफा प्यार? इन संकेतों से करें पहचान

एकतरफा प्यार इंसान को मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचाता है और वो सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर पाता है. कुछ संकेतों से आप इस बात की पहचान कर सकते हैं कि आप ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं या नहीं.

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा हो जो उसे खूब प्यार करे. ऐसा लाइफ पार्टनर मिल जाए तो पूरी जिंदगी आसान हो जाती है. हालांकि हर कोई इतना लकी नहीं होता है. जरूरी नहीं होता है कि आप जिससे प्यार करते हैं वो भी आपको प्यार करता हो लेकिन दिल से मजबूर होने की वजह से आप इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं. एकतरफा प्यार इंसान को मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचाती है और वो सही और गलत के बीच के फर्क को भी भूल जाता है. आइए जानते हैं कि इस बात की पहचान कैसे कि जाए कि आप भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं और इससे बाहर निकलने के क्या तरीके हैं.

हर बात पर माफी मांगना- अगर आपके रिश्ते में हर बात के लिए आपको ही बार-बार माफी मांगनी पड़ती है, तो समझ जाएं कि आपका प्यार एकतरफा है. रिलेशनशिप में सब कुछ बराबर होता है, जिसमें रूठना और मनाना भी शामिल है. आप जिससे प्यार करते हैं अगर वो भी आपसे प्यार करता है तो वो आपको अहमियत देगा और अपनी भी गलती मानेगा. अगर आपके रिश्ते में ऐसा नहीं है तो संभल जाएं.

रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना- बार-बार मन में रिश्ता टूटने का ख्याल आना, दिल में इस बात का डर बना रहना कि कहीं वो किसी और की तरफ आकर्षित ना हो जाए जैसी चीजें बताती हैं कि उस इंसान को लेकर आपके मन में असुरक्षा की भावना है. यह एकतरफा प्यार का एक बड़ा संकेत है. जहां दोनों तरफ से प्यार होता है, वहां ऐसे ख्याल नहीं आते हैं.

हर चीज उनके हिसाब से प्लान करना- अगर आप अपना हर काम उनसे पूछकर करते हैं और सिर्फ वही करते हैं जो वो चाहते हैं तो भी आपको संभलने की जरूरत है. जैसे कि मूवी देखना, कहीं घूमने जाना, किसी से मिलना अगर हर चीज आप उनकी राय जानने के बाद ही करते हैं तो थोड़ा सोचने की जरूरत है. प्यार में दो लोग एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हैं.

सिर्फ आप ही करते हैं कॉन्टेक्ट- आप जिन्हें प्यार करते हैं उनसे बात करने के लिए हमेशा आप ही कॉल या मैसेज करते हैं तो ये भी इशारा है कि उनको आप में दिलचस्पी नहीं है. उनका हालचाल पूछने की जिम्मेदारी अगर सिर्फ आपकी ही है तो अपने इस एकतरफा प्यार को कंट्रोल करने की कोशिश करें. इससे बाहर निकलने के लिए नए लोगों से मिलना-जुलना शुरू करें.

आसान नहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना, दूर होते हुए भी यूं संभाले रिश्ता

ऑफिस से लौटते ही पार्टनर से न कहें ये बातें, बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Bathroom Water Leakage: बाथरूम का पानी गेट से बाहर कमरे में आता है? ऐसे करें ठीक
बाथरूम का पानी गेट से बाहर कमरे में आता है? ऐसे करें ठीक
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget