एक्सप्लोरर

तिल के तेल से हासिल किए जा सकते हैं हैरतअंगेज फायदे, त्वचा, बाल और दिल के लिए करें इस्तेमाल

तिल का तेल लंबे समय से भारत में कई तरह से इस्तेमाल होता आ रहा हैतेल के इस्तेमाल से दिल के अलावा स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचता है

तिल के बीज लंबे समय से तेल के तौर पर और अन्य प्रोडक्ट्स जैसे रोटी और बेकरी के सामान में इस्तेमाल होते आ रहे हैं. दुनिया भर में पैदावार का करीब 70 फीसद हिस्सा तिल से तेल निकालने और अन्य फूड में इस्तेमाल होता है. तिल के बीज में पोषण की भरपूर मात्रा पाई जाती है और फैट के अलावा प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है.

जापान में तिल के बीज को सेहतमंद खुराक समझा जाता है. हाल ही में एक शोध की रिपोर्ट में तिल से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे उजागर हुए हैं. बताया गया है कि तिल का तेल त्वचा और बालों को बेहतर बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है.

दिल के लिए फायदेमंद

आज कल बाजार में अच्छे, बुरे या नुकसानदेह दो फैट्स वाली सामग्री मुहैया है. तिल का तेल पोली अनसेचुरेटेड और मोनो अनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है जबकि सैचुरेटेड फैट्स कम होते हैं. ये दिल को सेहतमंद बनाने और कोलेस्ट्रोल लेवल काबू में रखने के योग्य बनाते हैं.

फैट्स सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड प्रकार के होते है. अनसैचुरेटेड फैट्स शरीर के लिए लाभदायक होते हैं और गुड फैट्स कहलाते हैं जबकि सैचुरेटेड फैट्स स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते और बैड फैट्स कहे जाते हैं.

सेचुरेटेड फैट्स से बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता है और दिल संबंधी बीमारियां होने का और खतरा रहता है. अनसेचुरेटेड फैट्स भी दो तरह के होते हैं. एक मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स और दूसरा पोली अनसेचुरेटेड फैट्स.

तिल के तेल में मौजूद ओमेगा6 फैट्टी एसिड दिल की बीमारी की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है. चूहों पर किए गए परीक्षण से पता चला है कि तिल के तेल से दिल के रोग को रोका जा सकता है.

ब्लड शुगर लेवल बेहतर करे

तिल का तेल हेल्दी ब्लड शुगर को मजबूत रखने में मददगार साबित हो सकता है खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अहम है. एक शोध में डायबिटीज के शिकार चूहों को 42 दिन तक डाइट में तिल का तेल इस्तेमाल कराया गया. जिसके बाद उनके ब्लड शुगर लेवल में स्पष्ट कमी देखने को मिली.

ये लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भूमिका अदा कर सकता है. डायबिटीज टाइप 2 के शिकार 46 लोगों पर होनेवाले शोध में 90 दिन तक तिल के तेल के सेवन से ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन A1C के लेवल में स्पष्ट कमी पाया गया.

नींद को बेहतर करे

एक शोध में खुलासा किया गया है कि तिल के तेल को कनपट्टी पर 7-30 मिनट तक मलने से 2 हफ्तों में नींद और जिंदगी गुणवत्तापूर्ण होती है. कुछ शोध रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि तिल के तेल की मालिश हाथों और पैरों की तकलीफ में कमी ला सकती है.

200 करोड़ के बजट में बनने जा रही शाहरुख खान की ‘Pathan’ के लिए इतने करोड़ चार्ज कर रही हैं दीपिका पादुकोण!

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ बोले- सचिन तेंदुलकर के समय भारत का बल्लेबाजी क्रम था बेहतर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget